एक्सप्लोरर

नेपाल में फंसे मुजफ्फरनगर के 10 लोग,  BJP नेता ने लगाई मदद की गुहार, विदेश मंत्रालय को दी डिटेल

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से BJP नेता सुनील तायल सहित 10 व्यापारी नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे हुए हैं. इनके परिवार वालों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के बाद देशभर में हालात बेकाबू हो गए हैं. हिंसा और राजनीतिक संकट के बीच वहां की सरकार भी गिर चुकी है. ऐसे में नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से BJP नेता सुनील तायल सहित 10 व्यापारी नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे हुए हैं.

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग 7 सितंबर को भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए काठमांडू पहुंचे थे लेकिन अगले ही दिन यानी 8 सितंबर को वहां सरकारी बैन और छात्रों के विरोध के चलते हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया. अफरा-तफरी में सभी का सामान बाजार में ही छूट गया और किसी तरह पास के एक होटल में उन्होंने शरण ली. 

इंटरनेट और बिजली ठप होने के कारण संपर्क भी पूरी तरह से टूट गया था. हालांकि, बुधवार (10 सितंबर 2025) की सुबह एक संक्षिप्त कॉल के जरिए परिवार से संपर्क हो सका, जिसमें सभी ने असुरक्षा और डर जाहिर किया.

घबराहट और असुरक्षा की स्थिति की जाहिर

पीड़ित व्यापारियों के परिजनों का कहना है कि हिंसा के बाद काठमांडू में इंटरनेट और विद्युत सप्लाई बाधित हो गई, जिस कारण उनसे संपर्क टूट गया था. हालांकि, बुधवार सुबह उनसे फोन पर संक्षिप्त बातचीत हो सकी, जिसमें उन्होंने घबराहट और असुरक्षा की स्थिति जाहिर की. परिजनों का कहना है कि सभी लोग नेपाल से जल्द भारत लौटना चाहते हैं.

नेपाल में फंसे हैं मुजफ्फरनगर के दस लोग

नेपाल की राजधानी काठमांडू में उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्परनगर के जो लोग फंसे हैं उनमें सुनील तायल (BJP नेता), वरुण धनखड़, आशु बंसल, अजय जैन, सुशील त्यागी, भोपाल सिंह, पवन कुमार, कुलदीप सिंह, सचिन गुप्ता और प्रवीण गुप्ता का नाम शामिल है. इनके परिजनों ने चिंता जाहिर की है.

मंत्री कपिल देव ने विदेश मंत्री को दी डिटेल्स

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि, इस बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और और विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर को स्थिति से अवगत कराया गया है. साथ ही मांग की गई है कि वह उनकी मदद करें. मुजफ्फरनगर के जो लोग फंसे हैं, उनकी डिटेल मंत्रालय को दे दी गई है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget