एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: बदमाशों ने घर से लूटे सारे गहने, फिर विरोध करने पर युवक को मार दी गोली, अस्पताल में मौत

मुजफ्फरनगर में चोरी के इरादे से एक घर में घुसे बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए. युवक को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जनपद (Muzaffarnagar) में उस समय सनसनी फैल गई जब देर रात चोरी के इरादे से घर में घुसे कुछ बदमाशों ने विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी. जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए तो वहीं घायल युवक को परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

बदमाश लूट ले गए सारे जेवर

मामला छपार थाना क्षेत्र के खुड्डा गांव का है जहां देर रात चोरी के इरादे से जरीफ नामक एक ग्रामीण के घर में घुसे कुछ बदमाशों ने विरोध करने पर जरीफ के बेटे शादाब को गोली मार दी जिसके बाद बदमाश जहां मौके से फरार हो गए. घायल शादाब को उपचार के लिए परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर खुद एसएसपी मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल करते हुए एसओजी और सर्विलांस टीम सहित पांच टीमों का गठन किया. इस घटना के बारे में पीड़ित परिवार का कहना है कि बदमाश घर से पैसा और जेवर लूट कर ले गए हैं.

UP School Holiday: बारिश और जलभराव के चलते गाजियाबाद-मेरठ में शनिवार को बंद रहेंगे 1 से 8वीं तक के स्कूल, आदेश जारी

पुलिस ने घटना पर दी यह जानकारी

एसएसपी विनीत जयसवाल की मानें तो गुरुवार देर रात 2 बजे के आसपास छपारा थाना क्षेत्र के खुड्डा गांव में कुछ बदमाश चोरी के इरादे से एक घर में घुसे. घरवालों के जाग जाने पर शोर शराबे के चलते बदमाश वहां से भागने लगे, उसी दौरान घर के एक सदस्य शादाब ने एक बदमाश को पकड़ लिया. जिसने तमंचे से शादाब को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. जिसके बाद घायल शादाब को परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा, 'सूचना पर सभी आला अधिकारी और मैं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा, मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की गई. इस मामले में परिजनों की तहरीर पर थाना छपार में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मैंने सर्विलांस और एसओजी टीम सहित इस मामले के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया है. जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.'

ये भी पढ़ें -

Prayagraj News: अस्पताल में नमाज पढ़ने पर नहीं हुई FIR, पुलिस ने खारिज किया ओवैसी का दावा

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget