एक्सप्लोरर

मसूरी-टिहरी बाईपास पर खाई में गिरी बेकाबू कार, कीड़े के कारण हुआ हादसा

Mussoorie Accident News: मसूरी-टिहरी बाईपास रोड के गुरु रामराय स्कूल के पास हुआ. इस हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची.

Mussoorie Accident: मसूरी में आज शुक्रवार (9 मई) की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी, कार सवार दंपत्ति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा मसूरी-टिहरी बाईपास रोड के गुरु रामराय स्कूल के पास हुआ.  हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

महाराष्ट्र का परिवार आया था घूमने

जानकारी के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें एक दंपति, उनकी बेटी और ड्राइवर शामिल थे. सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और मसूरी घूमने आए थे. शुक्रवार को ये लोग मसूरी के लाला टिब्बा क्षेत्र से घूमकर लौट रहे थे, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. खाई की गहराई ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू टीम को घायलों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

घायल अस्पताल में भर्ती

रेस्क्यू टीम ने बड़ी सावधानी के साथ सभी घायलों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, घायल मां-बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि ड्राइवर और महिला का पति भी चोटिल हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है.

कीड़े के कारण हुआ हादसा

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में कार चालक ने बताया कि हादसे का कारण एक कीड़ा बना, जो अचानक उसके हाथ पर बैठ गया. उसे हटाने के प्रयास में ड्राइवर का नियंत्रण स्टेयरिंग पर से हट गया और कार सीधे खाई में गिर गई.

पैराफिट नहीं है

गौर करने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सुरक्षा के लिए पैराफिट (सुरक्षा दीवार) नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस स्थान पर पैराफिट होता, तो कार को खाई में गिरने से रोका जा सकता था और शायद यात्रियों को गंभीर चोटें भी न आतीं.

घटना को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद मसूरी पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और जिला प्रशासन को भी सड़क सुरक्षा संबंधी कमियों के बारे में सूचित किया गया है. यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और आधारभूत संरचनाओं की ओर ध्यान देने की आवश्यकता को उजागर करता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget