एक्सप्लोरर

केदारनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवल्स, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत

Uttarakhand Accident: गुप्तकाशी से सोनप्रयाग की ओर जा रहा एक टेंपो ट्रैवल्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसा गुप्तकाशी के समीप डोलिया देवी के पास हुआ.

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गुप्तकाशी से सोनप्रयाग की ओर जा रहा एक टेंपो ट्रैवल्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. यह हादसा गुप्तकाशी के समीप डोलिया देवी के पास हुआ, जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के समय वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था.

अभी शिनाख्त नहीं

स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर एसडीआरएफ (SDRF) और डीडीआरएफ (DDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए टीम ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला और पुलिस के हवाले किया. मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस द्वारा उसकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है.

अनियंत्रित होकर गिरा टैम्पो ट्रेवल्स

चश्मदीदों के अनुसार, टेंपो ट्रैवल्स अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे से सीधे नीचे खाई में गिर गया. हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक दृष्टि में सड़क पर फिसलन या तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

प्रबन्धन पर उठे सवाल

यह हादसा चारधाम यात्रा के बीच हुआ है, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. यात्रा को लेकर हजारों श्रद्धालु हर रोज केदारनाथ की ओर जा रहे हैं और ऐसे में सुरक्षा इंतजामों और यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

प्रशासन ने स्पीड कंट्रोल करने की सलाह दी

वहीँ उधर स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि वाहन चालक यात्रा मार्गों पर पूरी सतर्कता बरतें और तेज गति व ओवरलोडिंग से बचें. पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग विशेष सावधानी की मांग करती है, और ज़रा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.

परिजनों को दी जा रही सूचना

घटना के बाद से यात्रियों और स्थानीय लोगों में दुःख और चिंता का माहौल है. प्रशासन की ओर से कहा गया है कि हादसे की गहराई से जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget