एक्सप्लोरर

मसूरी में कॉन्वेंट स्कूल से नाबालिग छात्रा गायब, कश्मीरी छात्र पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

मसूरी में कॉन्वेंट स्कूल से नाबालिग छात्रा गायब होने से हड़कंप मच गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि कश्मीरी छात्र उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस में मामला दर्ज, दोनों की तलाश जारी।

मसूरी, एबीपी गंगा। मसूरी के एक प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूल से 12 कक्षा की नाबालिग छात्रा के अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच गया है। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा के गायब होने की सूचना उसके परिजनों को दी गई है। जिसके बाद छात्रा के परिजन मसूरी पुलिस स्टेशन पहुंचे। आरोप लग रहा है कि छात्रा का दोस्त, जो कि कश्मीरी मूल का है, वो उसके बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसको लेकर शिकायत पत्र दाखिल किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रा और युवक की तलाश शुरू कर युवक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर मसूरी में निवास कर रहे कश्मीरी युवक के परिजनों द्वारा युवक की गुमशुदगी मसूरी पुलिस स्टेशन पर दर्ज कराई गई है।

बताया जा रहा है कि छात्रा और युवक 11 मई से मसूरी से लापता हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवक और छात्रा को ढूंढने का प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा मसूरी गांधी चैक स्थित लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से गायब युवक और युवती को 12 मई को सुबह करीब 7:30 बजे मसूरी गांधी चौक से दोनों देहरादून की ओर जाते हुए देखा गया था। जिसकी आधार पर पुलिस द्वारा युवक और छात्रा को ढूंढने के लिए टीम बनाई गई, जो लगातार युवक और छात्रा की तलाश कर रहे है।

मसूरी कोतवाल भावना कैन्थोला ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। छात्रा नाबालिग है, ऐसे में मामला काफी गंभीर है। इसको देखते हुए पुलिस द्वारा 19 वर्षीय युवक शहजाद निवासी मसूरी स्प्रिंग रोड के खिलाफ आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, इस पूरे मामले में प्रतिष्ठित स्कूल की भी लापरवाही साफ तौर पर देखी जा रही है

वहीं, इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन ने चुप्पी साधी हुई है और मीडिया से दूर बनाई हुई है। जिससे साफ है कि स्कूल में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। वहां बोर्डिंग में रह रही देश-विदेश की सैकड़ों छात्राएं सुरक्षित नहीं है। इस बीच ये भी सामने आया है कि पुलिस को स्कूल में जांच के दौरान युवती के अलमारी से दर्जन भर प्रेम पत्र के साथ युवक और छात्रा की फोटो भी बरामद की गई, जिससे साफ है कि युवक-छात्रा पहले से ही एक दूसरे के काफी करीब थे।

स्कूल पर उठ रहे ये सारे सवाल

  • छात्रा स्कूल से अपने अभिभावकों के नाम पर आउट पास बनाकर स्कूल से बाहर कैसे गई। यह एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है ?
  • छात्रा के परिजनों से पूछताछ क्यों नहीं की गई थी ?
  • स्कूल परिसर के अंदर प्रेम पत्र कैसे पहुंचते थे, यह भी अपने आप से बड़ा सवाल है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget