एक्सप्लोरर

प्रयागराज: CAA का विरोध, शाहीन बाग की तरह मंसूर पार्क में मुस्लिम महिलाओं ने संभाला मोर्चा

प्रयागराज के मंसूर पार्क में पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरने पर बैठी हैं।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में देश के कई हिस्सों में धरने-प्रदर्शन जारी है। प्रदेश के प्रयागराज जिले में भी धरने का जिम्मा महिलाओं ने लिया हुआ है। मंसूर अली पार्क में सीएए के विरोध में पिछले 6 दिन से कई महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने इस जगह पर अपना कब्जा जमा लिया है। शहर के बीचो-बीच स्थित इस पार्क में आंदोलनकारियों का कब्जा होने से प्रशासन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। कई सरकारी अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से धरना खत्म कर पार्क खाली करने की अपील की है, लेकिन आंदोलनकारी लोगों की भीड़ और बढ़ती जा रही है। महिलाएं पूरी रात यहां खुले आसमान के नीचे बैठी रहती हैं। यहीं नमाज पढ़ती हैं और यही से सरकार के खिलाफ हुंकार भर रही हैं। प्रयागराज: CAA का विरोध, शाहीन बाग की तरह मंसूर पार्क में मुस्लिम महिलाओं ने संभाला मोर्चा

प्रशासन की तरफ से चार दिन पहले धरना दे रही तकरीबन 250 महिलाओं और उन्हें समर्थन देने वाले लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बावजूद महिलाएं अपना आंदोलन खत्म करने को कतई तैयार नहीं हैं। पार्क में महिलाओं के समर्थन में बड़ी संख्या में पुरुष भी डटे रहते हैं। हालांकि धरने पर सिर्फ महिलाएं ही बैठी हुई हैं। इस पार्क में पूरे दिन देशभक्ति के तराने गूंजते हैं। महिलाओं के खाने का इंतजाम भी यहीं पर रहता है। इसके साथ ही यहां दवाओं व बच्चों के बिस्किट वगैरह का इंतजाम भी कर दिया गया है। मंसूर पार्क में आंदोलनकारी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंदोलन को खत्म कराने और पार्क को महिलाओं के कब्जे से आजाद कराना अब सरकारी अमले के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो रहा है। प्रयागराज: CAA का विरोध, शाहीन बाग की तरह मंसूर पार्क में मुस्लिम महिलाओं ने संभाला मोर्चा

धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून भेदभाव करने वाला है। सरकार उनके साथ नाइंसाफी कर रही है, इसलिए अपना हक पाने के लिए उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा है। इन महिलाओं का कहना है कि जब तक सरकार सीएए को पूरी तरह वापस लेने का एलान नहीं कर देती, वह अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगी और इसी तरह धरने पर बैठी रहेंगी। मुस्लिम महिलाओं के इस धरने को अब विपक्षी पार्टियों व कई दूसरे संगठनों ने भी अपना समर्थन दे दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
Noida News: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सस्ते टूर पैकेज का झांसा देकर ठगी, मास्टरमाइंड नोएडा से अरेस्ट
फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सस्ते टूर पैकेज का झांसा देकर ठगी, मास्टरमाइंड नोएडा से अरेस्ट
Shamli News: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बजरंग दल, फूंका मौलाना का पुतला
शामली: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बजरंग दल, फूंका मौलाना का पुतला
Mirzapur News: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा
मिर्जापुर: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा

वीडियोज

Ali Larijani का 'अंत'और भयंकर हुई जंग!
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget