एक्सप्लोरर

उत्तराखंड पुलिस में फर्जी तरीके से भर्ती हुआ कांस्टेबल निकला मर्डर केस का आरोपित, 19 साल तक करता रहा नौकरी

उत्तराखंड पुलिस में भर्ती के दौरान साक्ष्य छुपाने के मामले में अल्मोड़ा जिले में तैनात सिपाही पर ऊधमसिंहनगर जिले के पन्तनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी सिपाही 19 साल तक उत्तराखंड पुलिस की नौकरी करता रहा, मर्डर के केस में उसे उम्रकैद की सजा मिली हुई थी।

देहरादून, एबीपी गंगा। उम्रकैद की सजा पाया शख्‍स 19 साल तक उत्‍तराखंड पुलिस की नौकरी करता रहा और किसी को कानोंकान खबर तक नहीं हुई। अब जब सबकी आंखों में धूल चौंककर नौकरी कर रहे सिपाही की असली पहचान सामने आई, तो उसे सस्पेंड कर दिया गया है। ये सिपाही अल्मोड़ा जिले में तैनात था, उत्तराखंड पुलिस में भर्ती के दौरान साक्ष्य छुपाने के मामले में आरोपी सिपाही पर ऊधमसिंहनगर जिले के पन्तनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

बता दें कि आरोपी सिपाही के खिलाफ 1997 में बरेली के थाने में बलवा व हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसपर कोर्ट द्वारा आरोपी सिपाही को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उसने भर्ती के समय इस मुकदमे को छिपाया और 2001 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हो गया।

दरअसल, अल्मोड़ा में तैनात सिपाही मुकेश कुमार साल 2001 में ऊधमसिंहनगर से पुलिस में भर्ती हुआ था। सिपाही द्वारा अपना पता किच्छा सिरौली कला दिखाया गया था, लेकिन अल्मोड़ा पुलिस को बरेली निवासी नरेश कुमार द्वारा बताया गया कि सिपाही मुकेश कुमार मूलरूप से बरेली के अभयपुर का रहने वाला है। साल 1997 में सिपाही के खिलाफ बरेली के थाना सुभाष नगर में बलवा व हत्या का मुकदमा दर्ज है। साथ ही, बरेली कोर्ट द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी। जिसके बाद आरोपी सिपाही द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील भी की गई थी। नरेश कुमार के प्रथनापत्र पर जब अल्मोड़ा के पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने मामले में ऊधमसिंहनगर पुलिस से पत्राचार किया। जिसके बाद पुलिस प्रधानलिपिक जोध सिंह द्वारा थाना पन्तनगर में आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं, एएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि आरोपी सिपाही अल्मोड़ा में तैनात है। भर्ती के दौरान आरोपी द्वारा साक्ष्य छुपाए गए थे। जिसकी जांच अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई थी। अब मामले में पन्तनगर थाने में आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि  9 नवंबर, 2000 को उत्‍तर प्रदेश से अलग होकर उत्‍तराखंड राज्‍य बना था। पुलिस के मुताबिक, 2001 में उत्‍तराखंड पुलिस की भर्ती हुई थी। जहां आरोपी सिपाही ने खुद को जिला ऊधम सिंह नगर का निवासी दर्शाया था। अपने इस 19 साल के करियर में दौरान सिपाही मुकेश उत्‍तराखंड के कई जिलों में तैनात रहा है।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड सरकार की इस योजना से बद्रीनाथ और गंगोत्री जाना होगा आसान..पढ़ें पूरी खबर स्लाटर हाउस खोलने का फैसला नगर निगम नहीं अब सरकार करेगी...कैबिनेट में आया ये प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget