एक्सप्लोरर

जौनपुर: TET परीक्षा के दौरान पुलिस ने नौ मुन्ना भाई पकड़े, दूसरे की जगह पर दे रहे परीक्षा

जौनपुर में यूपी टेट परीक्षा के दौरान पुलिस ने 9 मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। ये दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे तभी पुलिस को जानकारी मिली और अलग अलग जगहों पर छापा मारकर यह कार्रवाई की गई।

जौनपुर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में अध्यापक पात्रता परीक्षा-2019 आयोजित की गई। सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। जौनपुर में इस दौरान मुन्ना भाई पकड़े गये हैं। पुलिस ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे 9 मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। बिहार से संचालित होने वाले इस रैकेट के लोग एक से डेढ़ लाख रुपए लेकर दूसरे की जगह पर परीक्षा देते थे।

दरअसल टीईटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन एवं प्रशासन अलर्ट पर था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की शिक्षा माफियाओं का एक गिरोह जिले में सक्रिय है। सूचना पर पुलिस गंभीरता से परीक्षा केंद्रों की जांच कर रही थी कि नगर के जनक कुमारी इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि वो दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पूछताछ के दौरान पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ और अलग अलग परीक्षा केंद्रों से कुल मिलाकर 9 मुन्ना भाई के शिकंजे में फंस गये। पुलिस की मानें तो ये गिरोह बिहार का है। इसको नालन्दा के रहने वाले डी एन कुमार नाम का शख्स संचालित करता था। जानकारी के मुताबिक जौनपुर जिले के एक अध्यापक संतोष कुमार से मिल कर परीक्षा में कमजोर अभ्यर्थियों को पास कराने की प्लानिंग की। फिर एक-एक अभ्यर्थी से संपर्क साधा गया। जो उनके झांसे में आ गए उनसे एक से डेढ़ लाख रुपये लिए गये। फिर उनकी जगह पर दूसरे युवकों को परीक्षा केंद्र के कक्ष में बैठा दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने 9 मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। अब जो अभ्यर्थी अपने स्थान पर दूसरे से परीक्षा दिला रहे थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने में जुट गई है।

दूसरी तरफ गाजीपुर के बुद्धम् शरणम् इंटर कॉलेज में नकल के आरोप में प्राचार्य समेत 4 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने कॉलेज को ब्लैक लिस्ट करने के साथ मान्यता वापस लेने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखा है। आगरा में एक, जौनपुर में तीन, संत रविदास नगर में तीन और हाथरस में एक अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा गया। प्रयागराज के हिन्दू महिला इंटर कॉलेज केंद्र से दूसरी शिफ्ट में अमित कुमार नाम का अभ्यर्थी ओरिजिनल ओएमआर समेत दोनों कार्बन कॉपी लेकर भाग गया। कॉलेज ने अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget