एक्सप्लोरर

मुकुल गोयल ने संभाला यूपी के DGP का कार्यभार, कहा- कानून व्यवस्था को बनाए रखना गंभीर चुनौती

मुकुल गोयल शुक्रवार को सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचे और दोपहर को उन्होंने पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभाला. उन्होंने कहा कि राज्य में क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना एक गंभीर चुनौती है.

Uttar Pradesh News DGP: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी मुकुल गोयल ने उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में आज कार्यभार संभाल लिया. 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को 30 जून, बुधवार को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था. उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार संभाला. इससे पहले गोयल बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक (अभियान) के पद पर तैनात थे.

गोयल शुक्रवार को सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचे और दोपहर को उन्होंने पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभाला. उन्होंने पूर्व पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी का स्थान लिया है जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुये थे.

डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि ''राज्य में क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना एक गंभीर चुनौती है. आज के दौर में पुलिस के काम में जब तक तकनीक का इस्तेमाल ना किया जाए तब तक कमियां हमेशा रहती है. तकनीक का पुलिस के काम में इस्तेमाल कर लोगों को मज़बूत व्यवस्था दे पाए यह प्रयास रहेगा.''

उत्तर प्रदेश के मुजफफरनगर के रहने वाले गोयल का जन्म 22 फरवरी 1964 को हुआ था. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की. गोयल यूपी के कई शहरों में पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिनमें जालौन, मैनपुरी, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ शामिल हैं.

30 जून को रिटायर हुए एचसी अवस्थी

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी आज 30 जून को रिटायर हो गए. रिटायरमेंट के साथ ही उन्होंने अपना चार्ज छोड़ दिया था. एचसी अवस्थी ने यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को डीजीपी का चार्ज सौंपा था.

ये भी पढ़ें-

JDU के बाद अब मुकेश सहनी भी यूपी चुनाव में ताल ठोंकने को तैयार, बड़े अखबारों में दिया फुल पेज विज्ञापन

सड़क पर आया मुनव्वर राना के घर का झगड़ा, गालियों की जुबान में छोटे भाई को बताया ड्राइवर का बेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget