एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: 'बांदा जेल में छापेमारी के बहाने डीएम और एसपी ले गए मुकदमे से जुड़े कागजात', मुख्तार अंसारी का आरोप

UP News: फर्जी एंबुलेंस मामले में पेशी पर हाजिर मुख्तार अंसारी ने एमपी-एमएलए कोर्ट को बताया कि मुकदमे में बचाव करने से भी रोका जा रहा है. मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से ऑनलाइन पेशी हुई थी.

UP Crime News: बाराबंकी (Barabanki) की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में पेशी के दौरान गैंगस्टर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने डीएम और एसपी पर गंभीर आरोप लगाए. उसने जज कमल कांत श्रीवास्तव को बताया कि बांदा जेल में छापेमारी के बहाने डीएम और एसपी मुकदमे से संबंधित सारे कागजात और फाइलें भी लेकर चले गए. बता दें कि बांदा जेल (Banda Jail) में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई. फर्जी एंबुलेंस मामले में पेशी पर हाजिर मुख्तार अंसारी ने बताया कि मुकदमे में बचाव करने से भी रोका जा रहा है.

फर्जी एंबुलेंस केस में आरोपों पर बहस 26 मई को

मुख्तार अंसारी ने वकील से शिकायत के संबंध में प्रार्थना पत्र तैयार कर अगली सुनवाई पर कोर्ट को देने का आग्रह किया. आपको बता दें कि फर्जी एंबुलेंस और गैंगस्टर मामले की सुनवाई बाराबंकी की एमपी-एमएलए कोर्ट के जज कमल कांत श्रीवास्तव कर रहे हैं. कोर्ट ने गैंगस्टर मामले की सुनवाई की अगली तारीख अब 29 मई को दी है. जबकि 26 मई को फर्जी एंबुलेंस केस में आरोपों पर बहस होगी. माफिया के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पेशी की अगली तारीख 29 मई निर्धारित की है.

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की ऑनलाइन हुई पेशी

आरोप है कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान बाहुबली मुख्तार अंसारी बाराबंकी में फर्जी कागजातों से रजिस्टर्ड कराई गई एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहा था. 31 मार्च 2021 को तत्कालीन एआरटीओ पंकज सिंह ने मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय के खिलाफ बाराबंकी नगर कोतवाली में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था. मामले में मुख्तार अंसारी को आरोपी बनाने के बाद 25 मार्च 2022 को शहर कोतवाली में पुलिस ने मुख्तार और 12 साथियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था. दोनों मामले अब एमपी-एमएलए की अदालत में चल रहे हैं. 

Shamli Crime: शामली में एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों लेखपाल को किया गिरफ्तार, 50 हजार की मांगी थी रिश्वत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget