एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद UP में हाई अलर्ट, पोस्टमार्टम में सुरक्षित रहेगा विसरा | बड़ी बातें

Mukhtar Ansari Died: मुख्तार अंसारी को जेल में देर शाम तबीयत बिगड़ने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया गया था.

Mukhtar Ansari Death: बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से गुरुवार (28 मार्च) को मौत हो गई. इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए पूरे यूपी में धारा 144 लगा दी गई है. इस बीच मुख्यमंत्री ने लखनऊ में अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की. बड़ी बातें

1. जेल में देर शाम तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार अंसारी को बांदा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया गया था.

2. अस्पताल ने बयान जारी कर कहा, ''आज सायं लगभग 8:25 बजे सिद्धदोष / विचाराधीन बंदी मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानल्लाह उम्र लगभग 63 वर्ष को जेल कार्मिकों द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा के आकस्मिक विभाग में उल्टी की शिकायत एवं बेहोशी की हालत में लाया गया.''

3. अस्पताल ने कहा, ''मरीज को 09 डॉक्टर्स की टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी गयी. परंतु भरसक प्रयासों के बावजूद हार्ट अटैक के कारण मरीज की मृत्यु हो गई.''

4. इससे पहले मंगलवार तड़के भी अंसारी को राजकीय रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था लेकिन देर शाम अस्पताल से छुटटी दे दी गयी थी.  अंसारी को मंगलवार देर शाम फिर जेल भेज दिया गया था.

5. अंसारी की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट है. सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है.

6. मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है. डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. 

7. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में DGP प्रशांत कुमार, ADG एलओ अमिताभ यश मौजूद रहे.

8. उनके निधन पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है. पार्टी ने एक्स पर लिखा, ''पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. विनम्र श्रद्धांजलि !''

9. मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना मिलते ही गाज़ीपुर में मुख्तार के आवास "फाटक" पर लोगों का हुजूम जुट गया.

10. मुख्तार अंसारी की मौत की जांच के यूपी सरकार न्यायिक आयोग का गठन कर सकती है. मौत की जांच के लिए हाईकोर्ट के पूर्व जज से जांच कराया जा सकता है. शासन स्तर पर इसकी संभावना तलाशी जा रही है.

11. जहर देकर मारने के आरोपों के चलते पोस्टमार्टम के वक्त विसरा भी सुरक्षित रखा जाएगा.

12. शुक्रवार को यूपी के सभी जिलों में कल जुमे की नमाज अदा की जाएगी. रमजान के महीने में जुमे की नमाज का खास महत्व होता है. आम दिनों के मुकाबले रमजान के महीने में जुमे की नमाज के वक्त मस्जिदों में ज्यादा भीड़ होती है. इसी वजह से मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रयागराज समेत पूरे यूपी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे.

13. मुख्तार अंसारी का परिवार शुक्रवार की सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट में विधायक बेटे अब्बास अंसारी को पैरोल पर रिहा किए जाने की मांग को लेकर अर्जी देगा. मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर अर्जी दी जाएगी.

14. चंद्रशेखर आजाद ने मुख्तार अंसारी की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग है. चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि मुख्तार अंसारी की मौत सोची समझी साजिश है. एक वर्ग के लोगों को टारगेट किया जा रहा. मुख्तार अंसारी की मौत नहीं राजनीतिक हत्या है. 

15. इस बीच जिला प्रशासन गाजीपुर कब्रिस्तान का निरीक्षण करने पहुंचा है.

Mukhtar Ansari Death: जेल में बंद है मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा, क्या आखिरी रस्म में होगा शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget