एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम AIIMS में कराने की मांग, बेटे उमर ने डीएम को लिखी चिट्ठी

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने जिलाधिकारी बांदा को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी के जरिए उसने अपने पिता का पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में कराने की मांगी की है.

Mukhtar Ansari Death News: बाहुबली और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार (28 मार्च) को बांदा के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि मरीज (मुख्तार अंसारी) को 09 डॉक्टर्स की टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी गयी. भरसक प्रयासों के बावजूद हार्ट अटैक के कारण मरीज की मृत्यु हो गई. वहीं, परिवार वालों की मांग पर अब मुख़्तार अंसारी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. 

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने जिलाधिकारी बांदा को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में लिखा है, 'दिनांक 21-03-2024 को अधिवक्ता के जरिए एम.पी.एम.एल. कोर्ट बांदा में प्रार्थना पत्र के माध्यम से न्यायालय को अवगत कराया कि मेरे पिता को खाने में 'स्लो प्वाइजन' दिया था. इस घटना के 40 दिन पहले भी उन्हें ऐसा जहर दिया गया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी. 

चिट्ठी में जानें और क्या क्या लिखा है?

26 मार्च 2024 को जब मेरे पिता की हालत गंभीर हो गई तब जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज बांदा में आनन फानन में भर्ती कराया. लगभग सुबह  4 बजे डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें  ICU में भर्ती कराया. इसी बीच जेल प्रशासन के द्वार रेडियोग्राम के जरिए मेरे नाम से सूचना मुझ कर पहुंची.

दिनांक 28-3-2024 को ना तो जेल प्रशासन और न ही स्थानीय प्रशासन द्वारा मेरे पिता की गंभीर अवस्था होने की सूचना मुझे दी. यह जानकारी मुझ् मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई. आनन फानन में मेडिकल कॉलेज बांदा पहुंचा तो मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी. यह मेरे पिता की स्वभाविक मृत्यु नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है.

आपसे निवेदन है कि मेरे पिता की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है, जिनका पोर्टमार्टम एम्स दिल्ली के डॉक्टरों के पैनल से करने की कृपा करें क्योंकि यहां के शासन, प्रशासन व चिकित्यकीय टीम से अब न्याय की कोई उम्मीद नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget