एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को धीमा जहर देने के आरोपों पर बड़ा फैसला, जारी किए गए खास निर्देश

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के परिवार ने उन्हें धीमा ज़हर दिए जाने के आरोप लगाए हैं. वहीं कई विपक्षी नेताओं ने भी इस मामले की जांच की मांग की है.

Mukhtar Ansari Death News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आज सुबह करीब नौ बजे उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. इस बीच मुख्तार अंसारी का परिवार भी बांद मेडिकल कॉलेज पहुंच गया है. तीन डॉक्टरों का पैनल मुख्तार का पोस्टमार्टम करेगा. इस बीच जेल में उसे धीमा जहर दिए जाने के भी कई बार आरोप सामने आए हैं. ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद विसरा भी सुरक्षित रखा जाएगा. 

जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है, इस टीम में एक  कार्डियोलॉजी, एक सर्जन और एक फिजिशियन शामिल होंगे. परिवार के सामने पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके, इसके साथ ही उसका विसरा भी सुरक्षित किया जाएगा. 

मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए गए हैं. तीन सदस्यीय टीम मुख्तारी की मौत की जाँच करेगी. पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद शव को बांदा से ग़ाज़ीपुर उनके पैतृक स्थान मोहम्मदाबाद लाया जाएगा.

मुख्तार को धीमा जहर देने का आरोप
मुख्तार अंसारी के शव को ले जाने का रूट प्लान तैयार हो गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को बांदा से गाजीपुर तक ले जाया जाएगा. इस काफिले में 26 गाड़ियां शामिल होंगी. 

इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव समेत कई बड़ने नेताओं ने स्लो पॉयजन की थ्योरी पर सवाल उठाए हैं और इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की है. 

इधर मुख्तार अंसारी के परिवार ने भी जहरीली साजिश का आरोप लगाया है. छोटे बेटे उमर अंसारी ने कहा कि सब साफ दिख रहा है. मेरे पिता को खाने में जहर दिया और इलाज मुकम्मल नहीं दिया गया. यह मौत नहीं है, हत्या है. लीगल तरीके से जो जांच करवाने के प्रयास होंगे वो हम करेंगे.

Mukhtar Ansari पर बेटे उमर अंसारी ने कहा- यह मौत नहीं हत्या है ,दिया गया खाने में जहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget