एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Died: मुख्तार अंसारी की मौत पर राम गोपाल यादव ने उठाए सवाल, पूछा- न्यायिक जांच कराएगी यूपी सरकार?

Mukhtar Ansari Death News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने इस पर सवाल उठाए हैं. सपा सांसद रामगोपाल यादव ने भी इस पर यूपी सरकार को घेरा है.

Mukhtar Ansari Death: यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उसे बेहोशी की हालत में बांदा मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सियासत भी तेज हो गई. समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने इस पर सवाल उठाए हैं. वहीं सपा महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. 

सपा सांसद प्रो राम गोपाल यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए और कहा कि मुख्तार ने पहले ही उसे जहर दिए जाने की शिकायत की थी. उन्होंने यूपी सरकार को घेरते हुए कहा कि क्या योगी सरकार इसकी न्यायिक जांच के आदेश करेगी. 

राम गोपाल यादव ने दी प्रतिक्रिया
सपा सांसद ने एक्स पर लिखा, पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है. उन्होंने न्यायालय में अर्जी देकर पहले ही जहर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी. मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित, न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में.'

उन्होंने आगे कहा, 'प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों को मुंह बंद रखने को विवश किया जा रहा है. क्या मुख्तार अंसारी द्वारा न्यायालय में दी गयी अर्जी के आधार पर कोई न्यायिक जांच के आदेश करेगी यूपी सरकार?'

मुख्तार अंसारी कई बार कोर्ट में भी खुद को धीमा जहर दिए जाने का आरोप लगाते रहे हैं. पिछले दिनों भी जब उनकी तबीयत खराब हुई थी तो उन्होंने कुछ ऐसी ही बात कही थी. बताया जा रहा है गुरुवार को मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर बैरक में गिर गए, जिसके बाद उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज लाया गया था. जहां इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ा और मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के बावजूद मुख्तार ने रोजा रखा था.

Mukhtar Ansari की मौत पर सपा सांसद जावेद अली खान ने कहा- सरकार प्रायोजित हत्या क़ुबूल नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget