एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Death: पूर्व DGP ने मुख्तार अंसारी की मौत पर उठाए सवाल, कहा- 'जेल में कुछ भी पॉसिबल'

UP News: यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने जालौन में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुख्तार को जेल में स्लो पॉइजन की बात पर कहा कि जेल में कुछ भी पॉसिबल है.

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरूवार की रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. मुख्तार के अंसारी की मौत पर परिजन और विपक्ष लगातार सवाल उठा रहे हैं तो वहीं अब यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. जालौन में पूर्व डीजीपी ने मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सवाल खड़े किये हैं. 

जालौन दौरे पर पहुंचे यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं. बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक ( दिल का दौरा) पर उन्होंने सवाल उठाते हुए उन्होंने योगी सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. पूर्व डीजीपी ने मुख्तार अंसारी के परिजनों के उन आरोपों का भी समर्थन किया है जिनमें वे मुख्तार अंसारी को स्लो पॉइजन देने की बात की थी. उन्होंने मुख्तार के परिजनों के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि यूपी की जेलों में कुछ भी हो सकता है. 

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह

निजी कार्यक्रम में आए थे शामिल होने
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने यूपी में हो रहे एनकाउंटरों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी. जेल के अंदर जहर दिये जाने के मीडिया के सवाल पर पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहीं भी कुछ पॉसिबल है. उन्होंने कहा कि कचहरी के अंदर लोगों को गोली मार दी जा रही है. जेलों के अंदर हत्याएं हो रही है. तो जहर तो बहुत छोटी चीज है.

दरअसल, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह जालौन के कोंच नगर में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी की हार्ट से मौत पर सवाल उठाते हुए सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है. गौरतलब है कि कई मामलों में बांदा की जेल में बंद यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार को हार्ट अटैक की वजह हो गई थी. मुख्तार की मौत पर परिवार वालों के साथ ही विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: रुद्रपुर में पीएम मोदी की 2 अप्रैल को चुनावी रैली, सीएम धामी ने लिया तैयारियां का जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget