एक्सप्लोरर

Usri Chatti Case: मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह से जुड़े उसरी चट्टी कांड की सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Allahabad High Court: उसरी चट्टी केस में माफिया बृजेश सिंह के साथ आरोपी बनाए गए त्रिभुवन सिंह ने याचिका दाखिल की है जिसमें इस मामले का ट्रायल गाजीपुर की बजाय किसी और जनपद में कराने की मांग की गई है.

Usri Chatti Case: पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और बृजेश सिंह (Brijesh Singh) से जुड़े उसरी चट्टी कांड (Usri Chatti Case) की सुनवाई पूरी हो गई है. जस्टिस डीके सिंह की सिंगल बेंच में सुनवाई पूरी हुई. सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इस मामले पर आज शाम तक फैसला आ सकता है. वहीं दूसरी तरफ माफिया बृजेश सिंह के साथ आरोपी बनाए गए त्रिभुवन सिंह ने मुकदमे के ट्रायल को लेकर कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है, जिसमें मुकदमे का ट्रायल गाजीपुर की बजाय किसी और जनपद में कराए जाने की मांग की गई है. 

त्रिभुवन सिंह द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि इस मुकदमे का ट्रायल गाजीपुर जनपद की जगह किसी और जनपद में कराया जाए. उन्होंने कहा कि गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी सांसद हैं. ऐसे में जनपद में उनके परिवार का काफी रसूख हैं, जिसकी वजह से मुकदमे का निष्पक्ष ट्रायल नहीं हो सकता. इसलिए मुकदमा किसी दूसरे जिले की कोर्ट में ट्रांसफर किया था. कोर्ट ने फिलहाल ट्रायल पर रोक लगा रखी है. 

क्या है उसरी चट्टी कांड?

उसरी चट्टी का चर्चित मामला 21 साल पुराना है. 15 जुलाई 2001 को यूपी में पंचायत चुनाव चल रहे थे. मुख्तार अंसारी अपने समर्थकों का प्रचार करने के लिए रविवार की छुट्टी के दिन भी अपने गांव मोहम्मदाबाद से काफिले के साथ निकला हुआ था. मोहम्मदाबाद से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उसरी चट्टी गांव में कुछ लोग एक ट्रक पर छिपे हुए थे. मुख्तार का काफिला नजदीक आने पर ट्रक पर सवार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मुख्तार समेत दर्जनभर लोग घायल हुए थे. मुख्तार अंसारी ने इस मामले में बृजेश सिंह और उसके साथी त्रिभुवन सिंह को नामजद कराते हुए कुल 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. बृजेश और त्रिभुवन के अलावा बाकी 15 लोग अज्ञात थे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: ओम प्रकाश राजभर की BJP से नहीं बन रही बात! मिलेगा मायावती का साथ, यूपी में बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget