एक्सप्लोरर

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस मामले में बड़ी कार्रवाई, संभागीय परिवहन अधिकारी निलंबित

मुख्तार अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था. अंसारी को जिस एम्बुलेंस से लाया गया था, उस पर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी. एम्बुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया गया था.

बलिया: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े बहुचर्चित एम्बुलेंस प्रकरण में प्रदेश शासन ने बाराबंकी के तत्कालीन सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव को निलम्बित कर दिया है. यादव एम्बुलेंस के पंजीकरण के समय बाराबंकी में तैनात थे और जुलाई 2019 से बलिया में पदस्थ हैं. अपर जिलाधिकारी राम आसरे ने बलिया के सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव को निलम्बित किये जाने की गुरुवार को पुष्टि की. विभागीय सूत्रों के अनुसार यादव के खिलाफ बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े बहुचर्चित एम्बुलेंस प्रकरण में प्रदेश शासन ने यह कार्रवाई की है.

गौरतलब है कि जबरन वसूली के एक मामले में बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था. अंसारी को जिस एम्बुलेंस से लाया गया था, उस पर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी. जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका अलका राय और उनके कुछ सहयोगियों ने साल 2013 में इस एम्बुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया है. उस वक्त राजेश्वर यादव बाराबंकी के सम्भागीय परिवहन अधिकारी थे.

मुख्तार अंसारी को साजिश और जालसाजी का आरोपी बनाया गया था

इस मामले में बाराबंकी की नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया, जिसमें मुख्तार अंसारी को साजिश और जालसाजी का आरोपी बनाया गया था. बाराबंकी पुलिस का कहना है कि डॉक्टर अलका राय, उनके सहयोगी डॉक्टर शेषनाथ राय, मुख्तार अंसारी, मुजाहिद, राजनाथ यादव और अन्य ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत एम्बुलेंस के पंजीकरण के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे. इस मामले में पुलिस ने अलका राय, शेषनाथ राय और राजनाथ यादव को गिरफ्तार किया है जबकि आनंद यादव, शाहिद और मुजाहिद की गिरफ्तारी के लिए उन पर इनाम घोषित किया गया है.

ये भी पढ़ें:

धर्मांतरण मामला: उमर गौतम का जाकिर नाइक कनेक्शन आया सामने, जानें- अब तक क्या-क्या आरोप लगे हैं?

एक बाइक पर जा रहे थे पांच लोग, ट्रक ने मारी टक्कर, दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: 'अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज... मिला प्रभु का आशीर्वाद', MLC चुनाव नतीजों पर सपा
Live: 'अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज... मिला प्रभु का आशीर्वाद', MLC चुनाव नतीजों पर सपा
UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget