एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: उत्तराखंड में लॉकडाउन की मार से नहीं उबर पा रहा एमएसएमई सेक्टर

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने उद्योग जगत को बुरी तरह से प्रभावित किया है. उत्तराखंड खाद्य प्रसंस्करण, फैब्रिकेशन और इंजीनियरिंग क्षेत्र प्रभावित हैं. होटल उद्योग पूरी तरह से ठप है.

देहरादून, एजेंसी। उत्तराखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र लॉकडाउन की मार से उबर नहीं पा रहा है. उद्योग जगत के अनुमान के मुताबिक राज्य में स्थित 65,000 एमएसएमई इकाइयों में से अब तक केवल 50 फीसदी ही खुलने की स्थिति में आ पायी हैं. उद्योग के जानकारों का मानना है कि इन 50 प्रतिशत इकाइयों में भी उत्पादन के हिसाब से 20-30 प्रतिशत इकाइयों में ही मांग के अनुसार काम हो रहा है. उन्होंने उत्तराखंड सरकार के उस दावे को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि प्रदेश में 90 फीसदी इकाइयों ने अपना कामकाज शुरू कर दिया है.

लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार सेवा क्षेत्र को झेलनी पड़ी है और यह क्षेत्र अभी भी पूरी तरह से बंद पड़ा है. इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण, फैब्रिकेशन या इंजीनियरिंग क्षेत्र भी प्रभावित हैं. वाहन क्षेत्र में मांग नहीं होने से राज्य में बड़ी-बड़ी कंपनियों की सहयोगी इकाइयों में कामकाज पूरी तरह ठप है. हालांकि, दवा उद्योग क्षेत्र में कामकाज चल रहा है लेकिन इनमें भी महंगी दवाओं के क्षेत्र पर कोविड-19 का बहुत प्रभाव पड़ा है.

कोरोना का कहर: उत्तराखंड में लॉकडाउन की मार से नहीं उबर पा रहा एमएसएमई सेक्टर

इंडस्ट्रीज एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन खोलने (अनलॉक 1.0) से भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, 'हमारे पास न तो मांग आ रही है और न ही कामगार हैं, जिसके कारण कारखानों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. निकट भविष्य में भी उबरने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है.

कपड़ा एवं इस्पात क्षेत्र में काम करने वाले एसपीएनजी ग्रुप के मालिक योगेश जिंदल ने बताया कि उनके काशीपुर में स्थित दो कारखानों में केवल 30-40 प्रतिशत ही काम चल रहा है. भारत सरकार के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज से उनके कारखानों को कोई लाभ नहीं मिला है.

कोरोना का कहर: उत्तराखंड में लॉकडाउन की मार से नहीं उबर पा रहा एमएसएमई सेक्टर

देहरादून स्थित मधुबन होटल के मालिक और उत्तराखंड होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष एसपी कोचर ने कहा कि लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित होटल और हॉस्पिटेलिटी उद्योग अभी भी लगभग ठप है. चारधाम यात्रा अभी शुरू नहीं हो पाई है. सारे होटल बंद हैं. वैसे भी पर्यटक बाहर नहीं निकल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

कोरोना इफेक्ट: आर्थिक तंगी से जूझ रही उत्तराखंड सरकार ने उठाया बड़ा कदम, खर्चों में की जाएगी कटौती

यूपी: बरेली में मजदूरों और कामगारों को रोजगार देने के लिए लॉन्च किया गया पोर्टल, निशुल्क होगा रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget