एक्सप्लोरर

UP Politics: विरोधियों पर बरसे सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बोले- राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता

UP Politics News: बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. राहुल गंभीरता से कोई सवाल नहीं उठाते हैं. 

MP Brij Bhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) जिले में आज जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति की बैठक पंचायत सभागार में आयोजित की गई. बैठक में भाजपा सांसद एवं निगरानी सीमिति के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पहुंचे और विभाग वार योजनाओं की समीक्षा की. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि तालिबान (Taliban) भारत के बारे में कुछ सोच रहा है तो उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. तालिबान ने भारत (India) की तरफ देखने की कोशिश की तो उसका नमो निशान मिट जाएगा. भारत तालिबान नहीं हो सकता है. 

बसपा पर साधा निशाना 
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने राम मंदिर के चंदे के पैसे चुनाव में खर्च करने की बात कही थी. इस सवाल का जबाब देते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ये उनकी छोटी मानसिकता है. बसपा उसका प्रतीक है, क्योंकि उनकी पार्टी जो चंदा लेती है मायावती जी के देखरेख पर खर्च करती है. जैसे ये लोग चंदे का प्रयोग करते हैं, वैसा ही इनको दिख रहा है. राम मंदिर के चंदे का जो पैसा आ रहा है, उसके एक-एक पैसे का हिसाब है. ये गलत आरोप है. 

राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता
राहुल गांधी ने ट्वीट कर सवाल उठाया कि लोग बेरोजगार हो रहे हैं, कुछ पूंजीपतियों को सरकार लाभ दे रही है. इस पर जबाब देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. राहुल गंभीरता से कोई सवाल नहीं उठाते हैं. कुछ लोग हैं, जो लिख देते हैं वो सवाल राहुल उठा देते हैं. उनको गंभीरता से नहीं लिया जाता है. 

यूपी में बनेगी भाजपा की सरकार 
समाजवादी पार्टी भ्रष्टाचार और गाय आश्रय केंद्र पर सवाल उठा रही है. इस सवाल के जवाब में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि गाय आश्रय केंद्रों में भारी संख्या में गाय हैं. सपा के समर्थक जानबूझकर के गाय छोड़ दे रहे है. इसकी जांच कराई जाए तो उन्हीं के लोग बंद होंगे. पहले बच्चा छोड़ देते हैं, बड़ा होता है फिर पकड़ लेते हैं. यूपी में सिर्फ भाजपा योगी और मोदी की सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें:  

Varanasi Prabudh Sammelan: सीएम योगी बोले- सनातन धर्म का केंद्र रही है काशी, सबको होती है गर्व की अनुभूति

UP Flood: 2013 की बाढ़ ने 558 परिवारों को किया बेघर, बेटे और बेटियों की शादी ना होने से परेशान हैं लोग 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget