एक्सप्लोरर

पर्वतारोहियों ने खोज निकाला दारमा-व्यास घाटियों को जोडने वाला नया ट्रैक, बदल सकते हैं हालात

पर्वतारोही योगेश गरबियाल ने बताया कि सौंदर्य से भरपूर यह नया रूट दारमा घाटी में बिदांग से शुरू होता है और जोलिंगकोंग झील के निकट से गुजरता हुआ सिन ला दर्रे के जरिये व्यास घाटी में गुंजी तक जाता है।

पिथौरागढ़, एजेंसी। उत्तराखंड के पिथौरागढ के पर्वतारोहियों ने हिमालयी दारमा और व्यास घाटियों को 5435 मीटर उंचे सिन ला दर्रे के जरिये जोड़ने वाला एक नये पैदल रास्ते :ट्रैक रूट: को खोज निकाला है और इस दल में एवरेस्ट फतेह करने वाले पर्वतारोही भी शामिल थे।

पर्वतारोहियों का मानना है कि अगर इस मार्ग को सरकार कमीशन कर देती है तो इससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढावा मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे जिससे सीमावर्ती गांवों से हो रहे पलायन को भी रोकने में मदद मिलेगी ।

पर्वतारोहियों ने खोज निकाला दारमा-व्यास घाटियों को जोडने वाला नया ट्रैक, बदल सकते हैं हालात

अभियान के आयोजक और 2015 में माउंट एवरेस्ट फतेह कर चुके पर्वतारोही योगेश गरबियाल ने बताया कि सौंदर्य से भरपूर यह नया रूट दारमा घाटी में बिदांग से शुरू होता है और जोलिंगकोंग झील के निकट से गुजरता हुआ सिन ला दर्रे के जरिये व्यास घाटी में गुंजी तक जाता है। उन्होंने कहा कि 56 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक रूट को सरकार कमीशन कर दे तो यह दारमा और व्यास घाटियों को जोडने वाला पहला ट्रैक रूट होगा।

पर्वतारोहियों ने खोज निकाला दारमा-व्यास घाटियों को जोडने वाला नया ट्रैक, बदल सकते हैं हालात

इस साल मई में एवरेस्ट पर विजय हासिल कर चुकीं प्रख्यात पर्वतारोही शीतल भी इस अभियान 'क्लाइम्बिंग एक्रॅास समिट' का हिस्सा थीं। 'सिन ला' दर्रा धारचूला सब डिवीजन के उच्च हिमालयी क्षेत्र में दारमा और व्यास घाटियों को बीच में विभाजित करने वाला उंचा पहाड़ है। गरबियाल ने बताया कि इस रूट की आधिकारिक मंजूरी और सरकार से कमीशनिंग के लिये राज्य सरकार को जल्द ही एक प्रस्ताव भेजा जायेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget