एक्सप्लोरर

नहीं मिला इंसाफ, कानपुर की मां-बेटी पुलिस कमिश्नर से मांग रही हैं इच्छा मृत्यु

कानपुर में मां-बेटी पुलिस थाने के चक्कर लगाती रहीं लेकिन उन्हें कहीं नहीं इंसाफ मिला. अब दोनों ने पुलिस कमिश्नर से इच्छा मृत्यु की मांग कर डाली है.

कानपुर: कानपुर में मामूली विवाद के बाद दारोगा पर घर में घुस कर महिला और उसकी बेटी को पीटने का आरोप लगा है. पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो पुलिस कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित को ही धमका रही है. ऐसे में इंसाफ न मिलने पर पीड़ित मां-बेटी मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से इच्छा मृत्यु की मांग कर रही हैं. इस मामले में कार्रवाई न करने वाले इंस्पेक्टर का पीड़ित को धमकाने का ऑडियो भी वायरल हो रहा है.

पड़ोस में रहने वाले दारोगा से हुआ था विवाद

घटना पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज इलाके की है. जहां रहने वाली रूबी का 13 जुलाई को सबमर्सिबल का पाइप निकालने को लेकर पड़ोस में रहने वाले दारोगा के परिवार से विवाद हो गया था. आरोप है कि, औरैया में तैनात दारोगा विमल गौतम शाम को घर लौटा तो उसने घर में घुस कर रूबी और उसकी मां के साथ मारपीट की. डंडे से मां बेटी की पिटाई की और गाली गलौज करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद पीड़ित मां बेटी ने मामले की शिकायत पनकी थाने में की.

शिकायत पर थाना प्रभारी ने उल्टा धमकाया

पुलिस ने पीड़ित मां बेटी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की. जिस पर युवती ने पनकी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी को फोन कर मामले में की गयी कार्रवाई के बारे में पूछा. जिस पर पनकी थाना प्रभारी ने उल्टा उसे ही धमकाते हुए कहा कि कह रही हो दारोगी जी मारे थे, वो हरिजन एक्ट लिखवा देगा तो दिमाग दुरुस्त हो जाएगा. इंस्पेक्टर के आरोपी दरोगा के पक्ष में खड़े हो जाने के बाद पीड़ित मां बेटी इंसाफ के लिए अधिकारियों से गुहार लगायी है.

पुलिस कमिश्नर ने दिये जांच के आदेश

उनका कहना है कि, इंसाफ नहीं देने की दशा में उन्हें आत्महत्या करने की अनुमति दी जाए. वहीं, पुलिस कमिश्नर का कहना है कि मामले की जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी. इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच के लिए एडीशनल डीसीपी वेस्ट को जांच दी गयी है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: बरेली से श्रावस्ती पहुंच गया फ्री फायर गेम का शौकीन बच्चा, पुलिस ने दोस्त के घर से किया बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget