एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2020: पहले ही दिन इतने लाख छात्रों ने छोड़ा इम्तिहान, आंकड़े सुन चौंक जाएंगे आप

पहले ही दिन 2.40 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड का इम्तिहान छोड़ दिया। बोर्ड का दावा है कि इसे पीछे की वजह नक़ल पर नकेल है। बता दें कि मंगलवार को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का पहला इम्तिहान था।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास के इम्तिहान के पहले दिन चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन तकरीबन दो लाख चालीस हज़ार छात्रों ने इम्तिहान छोड़ दिया। पहले दिन के यह वो आंकड़े हैं, जो शाम तक जिलों से ऑनलाइन एंट्री किये गए हैं। तमाम स्कूल ऐसे भी रहे, जिनके आंकड़े किन्ही वजहों से अपलोड नहीं किये जा सके।

UP-board-exam1

बोर्ड का दावा: नक़ल पर नकेल है वजह

पूरे आंकड़े आने पर पहले ही दिन इम्तिहान से तौबा करने वालों की तादात तीन लाख से ज़्यादा होने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड और सरकार से जुड़े ज़िम्मेदार लोग इसे अपनी उपलब्धि मानते हुए खुद अपनी ही पीठ थपथपाने में लगे हैं। ज़िम्मेदार लोगों का दावा है कि नकल पर सख्ती की वजह से इतनी बड़ी तादात में छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है।

10वीं और 12वीं के इतने छात्रों ने छोड़ी परीक्षा 

बोर्ड द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, दो लाख 39 हज़ार,133  छात्र इम्तिहान में गैर हाजिर रहे। परीक्षा छोड़ने वालों में एक लाख 57 हज़ार छात्र दसवीं कक्षा के हैं, जबकि 82 हज़ार बारहवीं कक्षा के हैं। ख़ास बात यह है कि दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षा में पहले दिन हिन्दी का पेपर था। हिन्दी का इम्तिहान यूपी बोर्ड में आसान माना जाता है। सवाल यह उठता है कि अगर हिन्दी के इम्तिहान में सवा दो लाख से ज़्यादा छात्र गायब रहे, तो गणित और अंग्रेजी के पेपर में क्या होगा।

UP-board-exam2

पहले दिन की परीक्षा में पकड़े गए 34 नकलची

पहले दिन पूरे यूपी में 34 नकलची भी पकड़े गए। इन चौंतीस नकलचियों में 33 छात्र और एक छात्रा है। नक़ल के आरोप में पकड़े गए छात्र में 27 दसवीं क्लास और सात बारहवीं क्लास के हैं। पहले दिन कुल सात मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें छह एफआईआर छात्रों के खिलाफ हैं, जबकि एक अन्य के खिलाफ है। बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव का दावा है कि पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई हैं और पूरे यूपी में कहीं भी हंगामे या गड़बड़ी की कोई खबर सामने नहीं आई है। मंगलवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए इस बार 56 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था।

यह भी पढ़ें:

UP Board Exam 2020: न पर्ची, न कॉपियों की अदला-बदली;इस बार नकलची भूलकर भी न करें ये काम यूपी बोर्ड इम्तहान में हेलीकॉप्टर के जरिये नकल रोकेगी योगी सरकार, एसटीएफ और इंटेलिजेंस भी लगाई गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
अलीगढ़ में 'देवदूत' बनी खाकी, फंदे पर लटके युवक की दरवाजा तोड़कर बचाई जान
अलीगढ़ में 'देवदूत' बनी खाकी, फंदे पर लटके युवक की दरवाजा तोड़कर बचाई जान
शिक्षक एमएलसी चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर 26 अक्टूबर को रीपोलिंग, ये है वजह
शिक्षक एमएलसी चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर 26 अक्टूबर को रीपोलिंग, ये है वजह
अलीगढ़ की विरासत को मिलेगी पहचान, 200 किलो के दो ताले करेंगे लोगों का वेलकम!
अलीगढ़ की विरासत को मिलेगी पहचान, 200 किलो के दो ताले करेंगे लोगों का वेलकम!

वीडियोज

JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget