एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश के 500 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित, 275 गांवों का कटा संपर्क

उत्तर प्रदेश में 523 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इनमें से 275 गांवों का संपर्क बाकी स्थानों से पूरी तरह कट गया है. प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के ठहरने के लिए कुल 300 बाढ़ कैंप स्थापित किए गए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार के बावजूद 16 जिलों के 500 से ज्यादा गांव सैलाब से प्रभावित हैं. प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने बुधवार को बताया कि इस समय प्रदेश के 16 जिलों आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, गोण्डा, गोरखपुर, खीरी, कुशीनगर, मऊ, संतकबीर नगर तथा सीतापुर के 523 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इनमें से 275 गांवों का संपर्क बाकी स्थानों से पूरी तरह कट गया है. उन्होंने कहा कि कहीं भी बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक नहीं है और सैलाब से घिरे गांवों की संख्या में धीरे-धीरे कमी हो रही है.

गोयल ने बताया कि प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के ठहरने के लिए कुल 300 बाढ़ कैंप स्थापित किए गए हैं. मौजूदा वक्त में 3 जिलों के 16 शरणालयों में 1226 लोग रह रहे हैं. हालात पर नजर रखने के लिए प्रभावित इलाकों में कुल 735 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए 645 नौकाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का निरंतर वितरण किया जा रहा है अब तक 56783 खाद्यान्न किट बांटी जा चुकी हैं.

राहत आयुक्त ने बताया कि प्रभावित जिलों में बाढ़ से घिरे लोगों का पता लगाने और उनके बचाव के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमों के साथ एसडीआरएफ और पीएसी की सात टीमें लगाई गई हैं. बाढ़ पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 265 मेडिकल टीमें भी बनाई गई हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं बाढ़ राहत कैंपों में रह रहे किसी भी व्यक्ति में बुखार, खांसी, सिरदर्द होने पर उन्हें बाकी लोगों से अलग किया जाय और कोरोना प्रोटोकॉल के मद्देनजर आवश्यकता अनुसार जांच, भर्ती, इलाज की व्यवस्था की जाए.

उत्तर प्रदेश के 500 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित, 275 गांवों का कटा संपर्क

मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिए हैं कि राहत शिविर में रह रहे वृद्धों, महिलाओं और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधायें और सामग्री उपलब्ध कराई जाए. सेनेटाइजेशन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय, साथ ही पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए. इस बीच, केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शारदा नदी पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इसके अलावा घाघरा नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

यह भी पढ़ें:

बाढ़ राहत शिविरों में सफाई और सेनेटाइजेशन हो सुनिश्चित, लोगों की कराई जाए जांच- योगी आदित्यनाथ

यूपी में अधिकांश जगहों पर सक्रिय रहा मानसून, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget