एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: थाने में दी युवक को थर्ड डिग्री, 2 सिपाहियों सहित 6 पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

पुलिस वालों की करतूत जब आला पुलिस अधिकारियों को बताई गई तो उसके बाद एसएसपी मुरादाबाद के आदेश पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस कस्टडी में एक युवक को बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में दो पुलिस वालों सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं. इन दोनों सिपाहियों पर आरोप है कि इन्होंने मोटरसाइकिल चोरी के शक में एक युवक की थाने लाकर बुरी तरह पिटाई की और उसके बाद उसे छोड़ दिया.

घायल युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक और स्थानीय लोगों थाने पहुंच गए, जिसके बाद दोनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली की है. ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के रहने वाले पीड़ित ईरशाद के मुताबिक वह ई-रिक्शा बनाने की फैक्ट्री में काम करता है. 

क्या है मामला
27 अक्टूबर को गुलशन, सुमित और इमरान नाम के सिपाही पुलिस की जीप लेकर ई-रिक्शा फैक्टरी पहुंचे. वहां काम कर रहे ईरशाद और उसके भतीजे शाहरुख को पकड़ कर पुलिस की जीप में बिठा लिया और थाने ले आए. पीड़ित का कहना है कि उन्हें थाने के अंदर मुख्य द्वार से नहीं ले जाया गया क्योंकि वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. इसलिए पुलिस वाले उन्हें थाने में पीछे के रास्ते से अंदर ले गए और एक कमरे में बंद कर उनकी पिटाई लगाई. 

उनका दावा है कि पट्टे से पुलिस वालों ने इतनी पिटाई लगाई की ज़ख्मों के निशान ईरशाद के शरीर पर साफ दिखाई दे रहे हैं. जब ईरशाद ने जुर्म कबूल नहीं किया तो पुलिस वालों ने उसे छोड़ दिया. घायल ईरशाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया. सपा के विधायक नवाब जान खान के साथ में इलाके के लोग थाने पहुंच गए. 

कानपुर: 1000 हजार करोड़ की जमीन कब्जा करने वाला गिरफ्तार, तीन महीने से था फरार

क्या बोले अधिकारी
पुलिस वालों की करतूत जब आला पुलिस अधिकारियों को बताई गई तो उसके बाद एसएसपी मुरादाबाद के आदेश पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. दो नामजद सिपाहियों सहित 6 लोगों के खिलाफ कोतवाली ठाकुरद्वारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. सपा विधायक नवाब जान खान का कहना था कि इस तरह बेकसूर युवक को थाने में लाकर उसकी बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई जिसे देख कर रूह कांप जाये. 

विधायक का कहना है कि ऐसा अत्याचार पुलिस वालों ने युवक के साथ किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. हमने एसएसपी मुरादाबाद से बात की है. उन्होंने आरोपी सिपाहियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मुरादाबाद के एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एक युवक ईरशाद और उसके भतीजे शाहरुख को दो पुलिसकर्मी गुलशन और ईमरान मोटरसाइकिल चोरी के शक में थाने ले आए थे, जहां उन्होंने ईरशाद नाम के युवक की बुरी तरह पिटाई की है.

उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दे दिए गए हैं. इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget