एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: थाना प्रभारी के आफिस में बैठ कर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

जांच में सामने आया है कि वीडियो कटघर थाने में प्रभारी के केबिन का है. वीडियो कटघर क्षेत्र के जब्बार कॉलोनी निवासी रेस्टोरेंट के स्वामी अमीरुद्दीन के बेटे जहीरुद्दीन ने कुछ दिन पहले बनाई थी.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में थाना प्रभारी के आफिस में बैठ कर दबंग अंदाज में रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया में रील वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. मामला कटघर थाने का है जहां थाना प्रभारी के केबिन में एक युवक ने रील बना कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर 13 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, वीडियो थाना प्रभारी के केबिन के अंदर का दिख रहा था. वीडियो के बैकग्राउंड में एक डायलॉग भी चल रहा है. इसकी जानकारी मिलते ही मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह को मामले की जांच करने के आदेश दिए. 

पुलिस ने की इसकी जांच
जांच में सामने आया है कि वीडियो कटघर थाने में प्रभारी के केबिन का है. वीडियो कटघर क्षेत्र के जब्बार कॉलोनी निवासी रेस्टोरेंट के स्वामी अमीरुद्दीन के बेटे जहीरुद्दीन ने कुछ दिन पहले बनाई थी. इसके बाद उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जैसे ही सोशल मीडिया में रील के वायरल होने की सूचना मिली पुलिस ने इसकी जांच की. 

महाकुंभ हादसा: योगी के मंत्री संजय निषाद का शर्मनाक बयान, कहा- 'छोटी-मोटी घटना हो जाती है'

थाना प्रभारी कटघर ने रील बनाने वाले युवक को बुला कर उस से पूछताछ की तो उसने अपनी गलती स्वीकार की. पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया क्योंकि थाना प्रभारी के कमरे में अंदर बैठ कर युवक ने वीडियो बनाया और उसे वायरल किया. इससे गोपनीयता भंग हुई है इसलिए युवक पर कार्यवाही करते हुए सन्देश दिया गया है. अगर भी इस तरह का कृत्य करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget