एक्सप्लोरर

UP Politics: 'जो गलती होनी थी वो हो गई अब हमें...', सीट बंटवारे पर जयराम रमेश के बयान क्या बोले सपा सांसद?

Moradabad News: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ये स्वीकार किया है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सपा को 4 से 6 सीटें न देना कांग्रेस की गलती थी. इस पर सपा सांसद ने बयान दिया है.

UP Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच हुई रार का मुद्दा फिर चर्चा में है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने माना है कि एमपी में समाजवादी पार्टी को कुछ सीटें न देना कांग्रेस की गलती थी. जयराम रमेश के बयान पर अब मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी है. 

एसटी हसन ने कहा कि जयराम रमेश ने बिल्कुल सही कहा है. हम तो सिर्फ 4 से 6 सीटें ही मांग रहे थे. मिल जाती तो क्या गलत बात थी. वह न देना और बल्कि ऐसा बयान दे देना जिससे जनता में गलत संदेश चला गया और उससे कांग्रेस पार्टी को बहुत नुकसान हो गया. अब जो गलती होनी थी वह तो हो गयी अब हमें आगे सोचना है. 

"एकजुट होकर बीजेपी का मुकाबला करना चाहिए"

यूपी में सीटों के बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये हमारे (सपा) और कांग्रेस के बड़े नेता फैसला लेंगे, मेरे स्तर का यह सवाल नहीं है. वह जो कुछ फैसला लेते हैं सोच समझ कर ही लेते हैं. हमें इस बार यूपी में अधिक से अधिक सीटें जितनी है. बीजेपी गठबंधन के पास सिर्फ 35 से 40 प्रतिशत वोट हैं जबकि बाकी का सारा वोट हमारे पास है, लेकिन अगर हम अलग लड़ेंगे तो नुकसान हो जायेगा. इसलिए सबको एकजुट होकर बीजेपी का मुकाबला करना चाहिए. 

सपा सांसद ने आगे कहा कि अगर इनके एक प्रत्याशी के खिलाफ हमारा एक प्रत्याशी खड़ा होगा तो इनका बुरा हश्र हो जायेगा. एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे पर सपा सांसद ने कहा कि हम इस पर कोई भरोसा नहीं करते. आप सर्वे कर रहे हैं ठीक है, लेकिन यह तो वक्त बतायेगा कि कितनी सीट आ रही हैं. 

बीजेपी पर लगाए ये आरोप

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हमें मालूम है कि यह वो पार्टी है जो साम दाम दंड भेद सबका इस्तेमाल करती है. ईवीएम और मीडिया सबको सेट करके चलती है और उसके नतीजे हम देख ही रहे हैं. सर्वे पर हम विश्वास नहीं कर सकते. हमें उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन 2024 में केंद्र में सरकार बनायेगा. 

ये भी पढ़ें- 

Swami Prasad Maurya Remarks: 'कर देंगे मुंह काला', नाराज संत समाज की स्वामी प्रसाद मौर्य को चेतावनी, अखिलेश यादव से की ये मांग

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget