एक्सप्लोरर

Swami Prasad Maurya Remarks: 'कर देंगे मुंह काला', नाराज संत समाज की स्वामी प्रसाद मौर्य को चेतावनी, अखिलेश यादव से की ये मांग

Swami Prasad Maurya News: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि हिंदू धर्म एक धोखा है. उनके इस बयान से संत समाज बेहद गुस्से में है.

Swami Prasad Maurya Remarks: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक फिर विवादित बयान दिया है. जिसके बाद जोरदार हंगामा शुरू हो गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को धोखा कहा है. उनके इस बयान के बाद संत समाज में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. संतों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो अब वो अपने बयानों पर अंकुश लगाएं नहीं तो उनका मुंह काला किया जाएगा.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह नेता 2014 के बाद से ही सक्रिय हुए हैं. इनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी और सनातन धर्म को गाली दी जा रही है. इनकी दुकान खाली हो गई है. यह इस तरह के बयान देकर चर्चा में रहना चाहते हैं. भारत के लोग अब इनको पसंद नहीं करते. इसी कारण इनकी लगातार हार हो रही है. संत समाज ने अब तक इनको बर्दाश्त किया है अब ऐसा ना हो कि हमें इनके मुंह पर कालिख पोतनी पड़े. इन नेताओं को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए. 

"स्वामी प्रसाद मौर्य को विदेश से मिल रहा पैसा"

महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं और विदेशी षड्यंत्र का शिकार हो गए हैं. सनातन के विरुद्ध बयान देने पर विदेश से उन्हें बहुत मोटा पैसा आ रहा है. भारत सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए क्योंकि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू समाज पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. 

अखिलेश यादव से मांगी सफाई

उन्होंने आगे कहा कि हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को इन्हें पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए. अगर अखिलेश यादव को हिंदुओं के वोट नहीं चाहिए तो सार्वजनिक उन्हें बोलना चाहिए कि स्वामी प्रसाद मौर्य सही बोल रहे हैं.  

"लगता है जल्द ही वह आत्महत्या कर लेंगे"

वहीं, महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द महाराज ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य कुर्सी ना मिलने के कारण पागल हो गए हैं. हमें लगता है जल्द ही वह आत्महत्या कर लेंगे. उनको लगता है हिंदुओं के बारे में गलत बयानबाजी करके गैर हिंदू उन्हें वोट देंगे मगर आज की जनता बेवकूफ नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 

Pilibhit Tiger: रातभर किसान के घर पर बैठा रहा बाघ, दहशत में जगे रहे ग्रामीण, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget