एक्सप्लोरर

मुरादाबाद के सबीह खान को एप्पल ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, आज भी खाते हैं Parle-G; जानिए इनके बारे में सबकुछ

मुरादाबाद में जन्मे सबीह खान को एप्पल ने अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशन्स नियुक्त किया है। कौन हैं सबीह खान और कैसे मुरादाबाद की तंग गलियों से लेकर एप्पल तक का सफर उन्होंने तय किया। एबीपी गंगा के इस खास रिपोर्ट में पढ़िए।

मुरादाबाद, उबैदुर्रहमान (एबीपी गंगा )। अपनी मेहनत और लगन से कब आप फर्श से अर्श तक का सफर तय कर जाए, इसका जीता-जागता उदाहरण सबीह खान हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की तंग गलियों से गुजरते हुए अपनी नर्सरी-केजी की पढ़ाई कर एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशन्स बनने तक का उनका सफल काफी प्रेरणादायी रहा है। मुरादाबाद के सेंट मैरी स्कूल से पांचवीं तक की पढ़ाई करने के बाद भले ही सबीह सिंगापुर चले गए हों, लेकिन उनकी जड़ें आज भी यहां के मुहम्मद यार खान परिवार से जुड़ी हुई हैं। आज उनकी इस कामयाबी का जश्न न सिर्फ उनका परिवार मना रहा है, बल्कि पूरा मुराबाद उनपर गर्व महसूस कर रहा है।

मुरादाबाद के सबीह खान को एप्पल ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, आज भी खाते हैं Parle-G; जानिए इनके बारे में सबकुछ

मुरादाबाद में जन्मे सबीह खान

बता दें कि मुरादाबाद में जन्मे सबीह खान को दुनिया की प्रसिद्ध कंपनी एप्पल ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशन नियुक्त किया है। सबीह खान पिछले 24 सालों से एप्पल में काम कर रहे हैं और उन्होंने 1990 के दशक के अंत से एप्पल में  प्रोडक्ट ऑपरेशन और सप्लाई चैन में महत्पूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी अहम भूमिका निभाई है। उनकी इसी मेहनत और लगन से खुश होकर कंपनी ने उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशन्स के पद पर नियुक्त किया है।

इन नई जिम्मेदारियों को निभाएंगे सबीह

अब सबीह खान अपनी नई भूमिका में एप्पल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के प्रभारी होंगे, जिसमें वो उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे और योजना, खरीद, विनिर्माण और उत्पाद पूर्ति कार्यों की देखरेख करेंगे। साथ ही साथ, वो दुनियाभर में एप्पल के सप्लायरों और श्रमिकों की सुविधाओं, सुरक्षा और शिक्षा के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को भी संभालेंगे।

27 जून को एप्पल ने की नियुक्ति

27 जून को एप्पल ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में प्रेस रिलीज जारी कर सबीह की नियुक्ति की घोषणा करते हुए अपनी वेबसाइट पर भी ये जानकारी दी थी। सबीह खान अब  एप्पल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जैफ विलियम्स को रिपोर्ट करेंगे।

सबीह के बारे में क्या कहा एप्पल के सीईओ टिम कुक ने

इस मौके पर एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा, 'सबीह हमारी ऑपरेशन टीम को दिल से लीड करते हैं। वह और उनकी पूरी दुनिया की टीम हमारे ग्राहकों के लिए बेजोड़ अनुभव प्रदान करने, हर जगह श्रमिकों का सम्मान और सम्मान के साथ काम करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।' उन्होंने कहा, ' मुझे सबीह के साथ 20 साल साथ काम करने का खास मौका मिला है, आपको दुनिया में कहीं भी सबीह से अधिक प्रतिभाशाली ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव योग्य व्यक्ति नहीं मिलेगा। वह विश्व स्तरीय लीडर हैं और मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि वो एप्पल के इतिहास में ऑपरेशन टीम के सबसे अच्छे लीडर होंगे।'

कौन हैं सबीह खान ? 

सबीह खान का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर से है। सबीह खान का जन्म 1966 में  मुरादाबाद के खान परिवार में हुआ था। उनका ताल्लुक मुरादाबाद के सिविल लाईन इलाके में रहने वाले और मुरादाबाद की ब्रास एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के फाउंडर माने जाने वाले प्रसिद्ध कारोबारी यार मोहम्मद खान के परिवार से है। यार मोहम्मद खान का नाम मुरादाबाद में हर आम और खास के लिए जाना पहचाना है। यहां उनके परिवार का एक स्कूल, होटल और शापिंग मॉल भी है। सबीह के पिता साईद यू खान मूल रूप से रामपुर के रहने वाले थे और 1963 में यार मोहम्मद खान की पोती साजदा खान से शादी के बाद वो मुरादाबाद में ही रह कर पीतल एक्सपोर्ट का कारोबार करने लगे थे।

मुरादाबाद के सबीह खान को एप्पल ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, आज भी खाते हैं Parle-G; जानिए इनके बारे में सबकुछ

पांचवीं तक मुरादाबाद में की पढ़ाई

यहीं सबीह का जन्म हुआ और उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई मुरादाबाद के सेंट मैरी स्कूल से की। इसके बाद सबीह के पिता परिवार सहित सिंगापुर चले गए और वहीं अपना कारोबार शुरू कर दिया। सबीह की स्कूलिंग सिंगापुर में हुई और उसके बाद वो आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए। जहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

आज भी Parle-G खाते हैं

वॉशिंगटन की लड़की से सबीह की शादी हुई और उनके तीन बच्चे हैं। सबीह खान खुद सादगी पसंद इंसान हैं और उनकी हिंदी पर भी मजबूत पकड़ है। वह आज भी हिंदी के गाने सुनने और पार्ले जी का बिस्किट खाना पसंद करते हैं। सबीह खान कई साल पहले अपने ममेरे भाई ज़ुएब खान की शादी में मुरादाबाद आए थे।

मुरादाबाद के सबीह खान को एप्पल ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, आज भी खाते हैं Parle-G; जानिए इनके बारे में सबकुछ

मुरादाबाद के खान परिवार में खुशी का माहौल 

सबीह खान को एप्पल कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशन्स बनाए जाने से मुरादाबाद में उनके परिवार में खुशी का माहौल है और हर कोई कह रहा है कि सबीह ने मुरादाबाद और परिवार का नाम दुनिया में रोशन कर दिया है। सबीह खान के ममेरे भाई अमान खान ने एबीपी गंगा से बात करते हुए कहा कि परिवार में सब लोग खुश हैं और जश्न का माहौल है, लेकिन अभी वो सबीह के बारे में और ज्यादा जानकरी साझा नहीं कर सकते, क्योंकि कंपनी के नियमों की वजह से सबीह ने उन्हें मना किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget