एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में DIG के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हुई रेप पीड़िता की FIR, टीआई सस्पेंड

UP News: मुरादाबाद डीआईजी रेंज मुनिराज के आदेश के बाद भी रेप पीड़िता की शिकायत पर केस नहीं दर्ज करने वाले थाना मझोला के प्रभारी निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डीआईजी रेंज मुनिराज के आदेश के बाद भी थाना मझोला के प्रभारी निरीक्षक रामप्रसाद शर्मा ने बलात्कार पीड़िता का मुकदमा दर्ज नहीं किया. इस मामले में डीआईजी रेंज ने इंस्पेक्टर मझोला रामप्रसाद शर्मा को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

दरअसल, मझोला क्षेत्र थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने डीआईजी रेंज शिकायत की थी कि भगतपुर निवासी ओमकार ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया, इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया. डीआईजी मुनिराज जी के आदेश के बावजूद मझोला थाने में दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया गया.

पीड़िता अपने मां-बाप के साथ डीआईजी से मिली और उसने कार्रवाई की दोबारा मांग की. डीआईजी ने इस मामले में एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार से जांच कराई. जांच रिपोर्ट में पीड़िता के आरोप सही पाए जाने पर मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा को निलंबित कर दिया. उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

कोल्ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर किया रेप
पीड़िता के मुताबिक ओमकार सेल्स टैक्स विभाग में क्लर्क है, इसी साल जनवरी माह में रिश्ता तय होने के बाद होटल में तिलक और गोदभराई की रस्म हुई थी. शादी की तारीख नजदीक आने पर ओमकार के पिता ने दहेज में 30 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ओमकार ने नया मुरादाबाद में अपना मकान बनाया है. इसी मकान को दिखाने बहाने आरोपी ने उसे बुला लिया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया. नौ मई को शादी होनी थी लेकिन आरोपी युवक ने शादी से इन्कार कर दिया.

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की. इसके बाद पीड़िता अपने मां-बाप के साथ डीआईजी मुनिराज जी से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन थाने में कार्रवाई के बावजूद समझौते का प्रयास किया गया. दोनों पक्षों में समझौता न होने पर पीड़िता ने फिर से डीआईजी से शिकायत की. इसके बाद आदेश हुआ लेकिन कार्रवाई इस बार भी नहीं की गई.

टीआई निलंबित, विभागीय जांच के दिए आदेश
डीआईजी ने इस मामले में एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार से जांच कराई. जांच में पीड़िता के आरोप सही पाए गए है. डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. उनके बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगाई गई है.

ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक सुरेश राठौर को BJP ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, इस वजह से हुआ एक्शन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget