एक्सप्लोरर

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को BJP ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, इस वजह से हुआ एक्शन

Uttarakhand News: उत्तराखंड बीजेपी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.  बीजेपी ने सुरेश राठौड़ को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में राज्य सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया था, जिसके अंतर्गत दूसरी शादी करना अपराध की श्रेणी में रखा गया था. वहीं बीजेपी नेता व पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राठौड़ ने दूसरी शादी का ऐलान किया था. जिसके बाद पार्टी की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था. नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुरेश राठौर के खिलाफ एक कड़ी कार्रवाई की गई है. बीजेपी ने सुरेश राठौड़ को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की भाजपा से छुट्टी हो गई है, पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. ज्वालापुर के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने सार्वजनिक तौर पर यूसीसी का मजाक बनाया था. उन्होंने पहली पत्नी और परिवार के होते हुए भी एक महिला से प्रेम किया और बाद में विवाह भी कर लिया. इसको लेकर बीजेपी और राज्यसरकार को काफी ट्रोल किया जा रहा था.

पार्टी ने सात दिन में मांगा था जवाब
आपको बता दें कि यह सारा कारनामा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ, जिसका संज्ञान लेकर पार्टी ने उन्हें नोटिस थमाकर सात दिन में जवाब मांगा था. सोशल मीडिया में लंबे समय से पूर्व विधायक और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच विवाद चल रहा है. दोनों ने एक-दूसरे पर मुकदमे भी दर्ज कराए. अब कुछ दिन पहले सहारनपुर में पूर्व विधायक ने उससे शादी कर दूसरी पत्नी का दर्जा दे दिया. इस प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी को छवि धूमिल होने का अहसास हुआ. जिससे शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर दिया.

पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सुरेश राठौर को जो नोटिस भेजा था. उसमें कहा गया कि लंबे समय से उनके अमर्यादित आचरण मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहे हैं. इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है. ये गतिविधियां पार्टी की अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं. फिलहाल अब सुरेश राठौर को पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश का कहर, बद्रीनाथ-केदारनाथ हाईवे भूस्खलन के कारण बंद, कई जगह फंसे श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PDA दांव के बाद BJP का ओबीसी वोट बैंक पर खास फोकस, 30 से ज्यादा जातियों को साधने पर होगी नजर
PDA दांव के बाद BJP का ओबीसी वोट बैंक पर खास फोकस, 30 से ज्यादा जातियों को साधने पर होगी नजर
'इतिहास का ज्ञान नहीं, वोट के लिए कांशीराम के नाम का दिखावा', राहुल गांधी पर असीम अरुण का तंज
'इतिहास का ज्ञान नहीं, वोट के लिए कांशीराम के नाम का दिखावा', राहुल गांधी पर असीम अरुण का तंज
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष इंतजाम, परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़
यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष इंतजाम, परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़

वीडियोज

Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget