एक्सप्लोरर

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Moradabad Crime News: मुरादाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है. ये देश के अलग-अलग हिस्सों से गाड़ियां चुराकर बेच देते थे. फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

Moradabad News Today: मुरादाबाद की मझोला थाना पुलिस ने महंगी कारें चुराने वाले वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. वाहन चोर ऑटोमेटिक गाड़ियों के लॉक कंप्यूटर की मदद से खोलकर चोरी कर लेते थे. 

पुलिस ने इन शातिर वाहन चोरों के पास से तीन लग्जरी गाड़ियां, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, तीन मोबाइल फोन सहित एक ऐसा प्रोग्रामिंग डोंगल बरामद किया है, जो किसी भी लग्जरी गाड़ी के ऑटोमेटिक लॉक को तोड़ देता था. 

पुलिस मांगेगी रिमांड
यह तीनों शातिर वाहन चोर कुलदीप, महताब, समीर दिल्ली और उत्तराखंड से गाड़ियां चुराकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इंजन चेसिस नंबर बदलकर बेच दिया करते थे. पुलिस अब इन शातिर अपराधियों को रिमांड पर लेकर इनसे और गहनता से पूछताछ करेगी. 

पुलिस शातिर वाहन चोरों से ये जानने की कोशिश करेगी कि इन्होंने अब तक कितने चार पहिया वाहन चुराया है और कहां से चोरी की है. मुरादाबाद नगर पुलिस अधीक्षक कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी, जिसको लेकर पुलिस को सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे. 

गैंग के दो सदस्य फरार
पुलिस अधीक्षक कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाए, जिसके नतीजे में आज पुलिस ने इस गैंग का खुलासा किया है. उन्होंने आरोपियों के बारे में बताते हुए कहा कि कुलदीप मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना इलाके का है, जबकि महताब अमरोहा जनपद के डिडौली थाना इलाके का रहने वाला है.

पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने ऑनलाइन एक टूल किट खरीदा था, जिससे ये चार पहिया वाहनों को अनलॉक कर लेते थे. नोएडा और दिल्ली में भी यह गैंग सक्रिय था. कुलदीप पर लगभग 15 मुकदमे पहले से दर्ज हैं, दूसरे जनपदों से इसके खिलाफ वारंट जारी है. इनके साथ दो और व्यक्ति थे जो फरार हो गये हैं.

शातिर गैंग यूं चुराता था गाड़ियां
जम्मू कश्मीर का रहने वाला इम्तियाज भट्ट चोरी की गाड़ियों को जम्मू कश्मीर में बेच देता था. इससे पहले 3 से 4 साल पहले भी यह गैंग नोएडा में पकड़ा गया था. वहां भी इनके पास से गाड़ियां बरामद हुई थीं. 

पुलिस के मुताबिक, ये शातिर अपराधी अपनी कार में बैठ कर इलेक्ट्रानिक टूल किट और गैजेट के जरिये पास में खड़ी लग्जरी कार को अनलॉक पर लेते थे और फिर लेकर फरार हो जाते थे. पुलिस अब इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: शत्रु संपत्ति पर बनी आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी? जियो टैगिंग में हुआ बड़ा खुलासा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget