एक्सप्लोरर

Youtuber मोहम्मद आमिर को मुरादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों हुआ एक्शन?

UP News: मुरादाबाद पुलिस ने यूट्यूबर मोहम्मद आमिर पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर अश्लील, असामाजिक एवं अभद्रता, प्रोपेगेंडा जैसी सामग्री प्रसारित करने के संबंध में केस दर्ज किया गया.

सोशल मीडिया पर अश्लील और गाली भरे कंटेंट परोसने वाले इन्फ्लुएंसर्स पर उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है. उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद पुलिस ने एक इन्फ्लुएंसर पर शिकंजा कसा है, जो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पोस्ट करता था. पुलिस ने 25 जुलाई को मोहम्मद आमिर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस यूट्यूबर के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले यूट्यूबर मोहम्मद आमिर पर अपने यूट्यूब चैनल ‘TRT’ के माध्यम से साधु-संतों और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने और समाज में घृणा फैलाने का आरोप है. अमन ठाकुर नाम शख्स ने एक्स पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

इस संबंध में मुरादाबाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि, थाना पाकबड़ा को एक शिकायत मिली थी कि मोहम्मद आमिर नाम का यूट्यूबर है, जो पाकबड़ा क्षेत्र का रहने वाला है. थाना पाकबड़ा क्षेत्रान्तर्गत निवासी आमिर (TRT यूटयूब चैनल) द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील, असामाजिक एवं अभद्रता, प्रोपेगेंडा जैसी सामग्री प्रसारित करने के संबंध में थाना पाकबड़ा पर अभियोग पंजीकृत कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

यूट्यूब पर अपलोड वीडियो की हो रही जांच

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि, उक्त युवक के यूट्यूब पर जितने वीडियो हैं, सबकी जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त वीडियो को किसने शेयर किया है, इसका भी पता लगाया जा रहा है. उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संभल में हो चुकी है इन्फ्लुएंसर कार्रवाई

आपको बता दें कि, इससे उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अश्लील आपत्तिजनक कंटेंन परोसने वाली दो इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया था. उत्तर प्रदेश पुलिस की यह कार्रवाई चेतावनी उन लोगों के लिए जो इंटरनेट नफरत भरे कंटेंट परोसने का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें: शातिर बीवी का मौत का खेल, प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget