एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद पुलिस ने पांच साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे शिकार

Cyber Fraud News: मुरादाबाद पुलिस ने साइबर ठगो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गैंग सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ब्लैकमेल करता था.उनके कब्जे से नकदी सहित मोबाइल बरामद हुआ है.

Moradabad News: साइबर ठगो के खिलाफ यूपी पुलिस की कार्रवाई जारी है. मुरादाबाद पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जालसाजों के कब्जे से बड़ी मात्रा में कैश और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. साइबर ठगों का यह गैंग लोगों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बनाता था और फिर उन्हें अपना शिकार बना लेते थे.

गैंग के सदस्य पहले व्हाट्सएप कॉल के जरिए लोगो से दोस्ती करते थे और फिर भरोसा जीतने के बाद अश्लील वीडियो चैट कर उनका वीडियो बना लेते थे और ब्लैकमेल करते थे. इतना ही नहीं आरोपी वीडियो वायरल करने और पुलिस में मुकदमा दर्ज कर देने की धमकी देकर यह गैंग लोगों से अब तक करोड़ों रुपए वसूल चुका है.

फेसबुक-व्हाट्सएप से करता था संपर्क 
एसएसपी मुरादाबाद हेमराज मीणा ने बताया कि गैंग के सदस्यों ने ब्लैकमेलिंग और ठगी को अपना धंधा बना लिया था और महंगी महंगी कारें व आलीशान मकान और प्रॉपर्टी खरीद इनके पास है. यह गैंग फेसबुक और व्हाट्सएप कॉल के जरिए पहले लोगों से संपर्क करता था और फिर उन्हें पुलिस अधिकारी बनकर धमकाते थे और उनकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उन्हें डरा धमका कर उनसे अपने अकाउंट में पैसा जमा कर लेते थे.

आरोपियों की संपत्ति की होगी जांच
साईबर थाने की पुलिस अभी तक ठगी के शिकार पीड़ित लोगों का पैसा वापस कराने का काम कर रही थी लेकिन अब पुलिस ने ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वालों की धर पकड़ की है. पकड़े गए आरोपियों में से 2 दो आरोपी राजस्थान के सीकरी के रहने वाले हैं. एक मुरादाबाद जनपद, एक 1 आरोपी हरियाणा के अलवर जनपद, और एक 1 मथुरा यूपी का रहने वाला है. ये अंतरराज्यीय गैंग है. पुलिस इस पूरे गैंग के तार तलाश रही है और अन्य उनके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. अपराध कर इन्होंने काफी संपत्ति अर्जित कर ली है उसकी भी जांच की जाएगी. 

कई राज्यों से जुड़े हैं तार
यह गैंग हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सीमावती जनपदों में सक्रिय होकर युवाओं का गैंग बना कर उन्हें ट्रेंड करते हैं और सब मिलकर ठगी और ब्लैकमेलिंग का काम करते हैं. इनमें कोई चैटिंग करता है तो कोई कॉलिंग करता है और कोई सोशल मीडिया से जानकारी जुटाकर लोगों का अकाउंट हैक करता है. गिरफ्तारी के समय इनके पास से तीन लाख 7000 रुपए कैश बरामद हुए हैं. 4 मोबाईल फोन 4 डेबिट कार्ड 5 फर्जी सिम, 17 आधार कार्ड, 13 पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, दो पास बुक और एक वोटर आई कार्ड मिले हैं. हमें उम्मीद है इस कार्रवाई से ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग को सबक मिलेगा और आने वाले दिनों में इस तरह के अपराधियों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir News: कांग्रेस पर महंत सत्येंद्र दास का बड़ा हमला, बोले- अब वो कभी सत्ता में नहीं आएंगे

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget