एक्सप्लोरर

Moradabad News: अश्लील वीडियो बनाकर लोगों से करते थे पैसों की डिमांड, अब पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़

UP News: यूपी के मुरादाबाद में लोगों को बंधक बनाकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. वहीं आरोपियों के पास से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने बंधक बनाकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह की सरगना एक महिला है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को बंधक बना कर उनके साथ अपने अश्लील फोटो खिंचवाती थी. फिर यह गिरोह उस व्यक्ति को ब्लैकमेल कर उस से रंगदारी वसूलता था. एक पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने जाँच में पाया की यह गिरोह संगठित होकर इस धंधे में लगा हुआ है पुलिस ने एक महिला सहित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. मामला मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके का है.
 
मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के एक गिरोह ने मूंढापांडे क्षेत्र के रहने वाले इस्लाम अली का अपहरण कर लिया था. गिरोह ने एक मुस्लिम महिला के साथ अश्लील फोटो खींचकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने की कोशिश की तो इस्लाम ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की यह गिरोह षड्यंत्र रच कर ब्लैकमेलिंग और वसूली का काम करता है. पुलिस की टीम ने गिरोह की सरगना महिला सहित चार सदस्यों को धर दबोचा.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इस्लाम को मुक्त कराया
इस मामले की मझोला पुलिस की टीम ने बारीकी से छानबीन की है. रविवार को पुलिस की टीम ने मझोला क्षेत्र के निवासी आसिम उर्फ सोनू, गयासुद्दीन निवासी महलकपुर माफी, अब्दुल रहीम निवासी हासमपुर चौराहा, साजिया पत्नी स्व, मुजम्मिल निवासी आजाद नगर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि साजिया के पहले पति की मौत हो चुकी है, वह आजाद नगर में अंसार हुसैन के साथ रहती है. अंसार भी इस गिरोह का सदस्य है. सरगना की बहन सानिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. चारों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने इस्लाम अली को मुक्त कराया.

क्या बोले एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया
पुलिस ने गिरोह में शामिल महिला सहित दो अन्य लोगों को तलाश कर रही है. मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 25 मई को मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खरकपुर जगतपुर गांव के अहसान अली ने मझोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आरोप था कि 24 मई को उसके भाई इस्लाम अली को दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गए थे. उन्होंने इस्लाम को बंधक बना लिया है. 

आरोपी अमीर लोगों को बनाते थे अपना शिकार
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह अमीर लोगों को अपना शिकार बनाता है. उन्हें किसी बहाने घर बुलाकर बंधक बनाया जाता है. सानिया के साथ अश्लील फोटो खींची जाती है. इसके बाद उससे रंगदारी की मांग की जाती है. इस गिरोह को सूचना मिली थी कि इस्लाम अली ने प्लॉट बेचकर पैसा कमाया है. वह झाड़ फूंक का काम करता है. इस्लाम को महिला का इलाज कराने का झांसा देकर आजाद नगर में अंसार के घर बुला कर बंधक बनाया गया था. उसके साथ अश्लील फोटो खींचकर परिवार से पांच लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी. 

आरोपियों ने पुलिस को दी अहम जानकारी
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे और दो कारतूस, एक चाकू, मोबाइल फोन, बाइक और एक स्कूटी बरामद की है. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. इसके बाद अदालत के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया गया . इस मामले में पुलिस आजाद नगर निवासी अंसार और हरथला नया गांव निवासी सानिया को गिरफ्तार करने के लिए छापा मार कार्रवाई रही है. पुलिस अधिकारियों के समक्ष आरोपियों ने अपहरण और फिरौती के संबंध में काफी जानकारियां दी हैं. पुलिस अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें: कानपुर में आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चों पर किया हमला, 5 साल की बच्ची की मौत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget