एक्सप्लोरर

मुरादाबाद के तस्करों के पास से सोने के 27 कैप्सूल बरामद, नामजद आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक पकड़े गये चारो अभियुक्तों का जिला अस्पताल मुरादाबाद में एक्स-रे कराया गया. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया की वह फर्जी आधार कार्ड भी अपने पास रखते हैं.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने आज अंतर्राष्ट्रीय सोना तस्करों के गैंग का खुलासा करते हुए 13 नामज़द और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुंडापाण्डेय थाने पर मुकादम दर्ज कर चार सोना तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अब इस गैंग के नामज़द आरोपियों की तलाश कर रही है, जो विदेश से तस्करी कर सोना लाने वालों को फंडिंग करते थे. ये सभी आरोपी रामपुर जनपद के टांडा के रहने वाले हैं.

पुलिस ने चार सोना तस्करों के पास से सोने के 27 कैप्सूल बरामद किए हैं जिनका वजन 01 किलो 58 ग्राम है. मुरादाबाद पुलिस ने शुक्रवार को विदेश से आ रहे 7 लोगों का अपहरण हो जाने के बाद उन्हें बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया था. पुलिस के मुताबिक बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए गए 07 लोगों में से 04 लोग सोना तस्करी करने वाले निकले हैं. पुलिस के मुताबिक टांडा के रहने वाले 1. शाने आलम पुत्र सगीर अहमद निवासी मौहल्ला रांड कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर उम्र करीब 24 वर्ष 2. मुत्तलीब पुत्र मौ० सुलेमान निवासी मौहल्ला युसुफ चौक टाण्डा बादरी थाना टाण्डा जनपद रामपुर उम्र करीब 26 वर्ष 3. अजरूद्दीन पुत्र मौ० फारूख मुत्तलीब पुत्र मौ० सुलेमान निवासी मौहल्ला युसुफ चोक टाण्डा बादरी थाना टाण्डा जनपद रामपुर उम्र करीब 32 वर्ष 4. जुल्फेकार अली पुत्र अब्दुल कदीर निवासी मौहल्ला नज्जूपुरा कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर हैं.

इन से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि साहब बदमाशों को तो हमने नहीं बताया था पर आपको हम सही बात बता रहे है कि हम लोग विदेश दुबई जाते हैं. वहां से सोने की तस्करी कर मुम्बई एयरपोर्ट पर आते है हवाई यात्रा में सोने के कैप्सूल पानी से गटक लेते हैं. बाद में घर जाकर हम लोग खाना खाने के बाद दो-तीन दिन के अन्दर मल के साथ बाहर निकाल लेते है और सोने के कैप्सूल को हम लोग धुलकर रख लेते है तथा अपना हिस्सा लेकर फाईनेंसर को दे देते है.

उन्होंने बताया कि हम सोने की तस्करी काफी दिनो से कर रहे है. इस सोने की तस्करी के लिये हमारे फाईनेंसर 1. जाहिद मेंबर पुत्र ताहिर निवासी मोहल्ला हाजीपुरा कस्ब व थाना टाण्डा जनपद रामपुर 2. मौ0 रिजवान निवासी मोहल्ला पडाव कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर 3. मौ0 हारून पुत्र गफूर निवासी आजाद नगर कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर 4. हाजी शफीक पुत्र हाजी युनुस निवासी हाजीपुरा कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर 5. हाजी अनीस निवासी ग्राम मोहल्ला रांड कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर 6. जुनैद निवासी हाजीपुरा कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर 7. वसीम निवासी मोहल्ला रांड कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर 8. गुड्डू निवासी नज्जीपुरा कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर 9. पप्पू पुत्र समद निवासी कस्बा व थाना टाण्डा जनपद रामपुर व अन्य लोग हमे रूपये उपलब्ध कराते हैं और कभी-कभी सोने के कैप्सूल हमारे पेट में फंस जाते हैं तो बडा दर्द होता है तो फिर हमारे फाईनेंसर लोग डॉक्टर को बुलाकर हमारा इलाज कराते हैं तथा दवा दिलाते हैं.

मुरादाबाद में एक्स-रे कराया गया
कहा कि हम लोगों को डॉक्टरों के नाम पता नही जानते है डॉक्टर के नाम हमारे फाइनेंसर जानते है तथा इस काम के लिये हमे अन्य लोग भी मदद करते है. हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जिसमें फाईनेंसर, ट्रैवल एजेन्ट, डाक्टर व कुछ अन्य लोग भी सम्मलित है. हमारे संगठित गिरोह द्वारा सुनियोजित तरीके से अवैध रास्ता चुनकर दुबई से सोने की तस्करी की जाती है जिससे हमारे गिरोह के सदस्यों को आर्थिक व अन्य लाभ प्राप्त होते है जिससे हमारी पिछले वर्षों में काफी कमाई हुयी है.

पुलिस के मुताबिक पकड़े गये चारो अभियुक्तों का जिला अस्पताल मुरादाबाद में एक्स-रे कराया गया. एक्स-रे रिपोर्ट के बाद चिकित्सको द्वारा अवगत कराया गया कि एक्स-रे रिपोर्ट में चारो के पेट में कुछ मेटल की धातु की आकृति के कैप्सूल दिखाई दे रहे हैं जोकि शरीर के अंग प्रतीत नहीं होते है. उक्त चारों को जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया जिला चिकित्सालय में फील्ड यूनिट को बुलाकर अभियुक्तगण के उपचार के सम्बंध में अवगत कराया फील्ड यूनिट की मौजूदगी में तथा उपचार के दौरान मल के द्वारा सोने के कैप्सूल अभियुक्त शाने आलम उपरोक्त से कुल 03 कैपसूल जिनमे पहले कैप्सूल का वजन 39.360 ग्राम व दूसरे कैप्सूल का वजन 37.350 ग्राम व तीसरे कैप्सूल का 37.00 ग्राम बरामद हुये जिनकी शुद्धता 99.9 प्रतिशत पायी गयी.

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया की वह फर्जी आधार कार्ड भी अपने पास रखते हैं और कहीं फंसते हैं तो कूटरचित फर्जी आधार कार्ड दिखा कर बच निकलते हैं. एसपी सिटी मुरादाबाद कुमार रणविजय सिंह ने बताया की ये लोग एक साल में 6 से 8 बार दुबई जाते थे और वहां से पेट में सोना छुपा कर लाते थे सिर्फ 8 से 10 दिन में ये जाकर वापस आ जाते थे. ये धंधा बड़े स्तर पर किया जा रहा था. पकड़े गये आरोपी 6 से 7 बार विदेश जा चुके हैं. पुलिस अब इस गैंग में शामिल ट्रेवलिंग एजेंटों, डॉक्टरों और फाइनेंसरों को तलाश कर रही है. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget