एक्सप्लोरर

UP: ट्रेन में रखे लावारिस बैग में हो रही थी हलचल, यात्रियों ने खोला तो रह गए हैरान

Moradabad News: यात्रियों ने ट्रेन में रखे बैग में हलचल देखी तो उन्हें शक हुआ, जिसके बाद जब लोगों ने बैग खोला तो उनके होश उड़ गए. बैग में एक नवजात मासूम बच्चा मिला.

UP News: मुरादाबाद में समर स्पेशल ट्रेन में उस वक्त हलचल मच गई, जब यात्रियों ने एक बैग में हलचल देखी, जिसके बाद पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया. ये बैग खोला गया, तो इसमें एक मासूम नवजात बच्चा मिला. इसके बाद यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी. बच्चे को सांस लेने में दिक्कतें हो रही थीं, जिसके बाद उससे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पटना से चंडीगढ़ जा रही स्पेशल ट्रेन के सेकंड एसी कोच में एक लावारिस बैग दिखाई दिया, जिसमें किसी ने एक दिन के नवजात को बैग में रखकर छोड़ दिया.

ट्रेन के सेकेंड एसी कोच में रखा बैग बार-बार हिला तो यात्रियों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने बैग को खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए. इस बैग में एक नवजात मासूम रखा हुआ था. फिर यात्रियों ने तत्काल रेल मदद 139 को फोन किया. 

बैग में मिला एक दिन का नवजात मासूम
सूचना मिलते ही मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे को बैग से निकाला. उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चे के पेट से जुड़ी नाल तक अलग नहीं की गई थी.

डॉक्टरों के मुताबिक पैदा होने के कुछ देर बाद ही किसी ने बच्चे को बैग में बंद कर दिया होगा. अस्पताल में डॉक्टरों ने पेट से नाल को अलग किया. सांस लेने में दिक्कत होने के कारण नवजात को महिला अस्पताल के एसएनसीयू में रखा गया है. बच्चे का वजन 2.5 किलो है और वह पूरे समय पर पैदा हुआ है. 

यह घटना रेलवे स्टेशनों पर होने वाली चेकिंग की वास्तविकता को भी दर्शाती है. आरपीएफ या जीआरपी को अभी तक यह पता नहीं चला है कि किस स्टेशन पर नवजात को बैग में रखकर ट्रेन में छोड़ा गया. ऐसे में कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं हो पाया है.

चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर विनीत चौधरी ने बताया कि शनिवार रात एक बजे के बाद ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची थी. आरपीएफ के मैसेज पर वह स्टेशन पर पहुंचे और रेलवे के डॉक्टरों को बुलाकर उनकी देख-रेख में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

नवजात एक माह तक महिला अस्पताल के एसएनसीयू में रहेगा. वहां अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे. इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया जाएगा.

रेलवे अब उस कोच में चढ़ने वाले सभी स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाल रहा है. ट्रेन पटना से चलकर बक्सर, दीनदयाल नगर, वाराणसी, लखनऊ और बरेली होते हुए मुरादाबाद पहुंची थी.

'मेरा एडमिशन करा दीजिए..', 5 साल की बच्ची ने सीएम योगी से लगाई गुहार, कुछ ही घंटों में हो गया दाखिला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget