एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद पुलिस ने किया पुजारी की हत्या का खुलासा, आरोपियों ने इस वजह से की थी हत्या

UP News: मुरादाबाद पुलिस ने पुजारी का हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक बाबा चेलों ने पैसा नहीं मिलने पर वारदात को अंजाम दिया था.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बृहस्पतिवार को हुई मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में पुजारी के दो चेलों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दोनों चेले पुजारी की सेवा करते थे जिसके बदले पुजारी इन्हें भांग और शराब के लिए पैसे देते थे, लेकिन घटना वाली रात पुजारी ने इनसे मालिश करवाने के बाद पैसे नहीं दिए. इसलिए इन दोनों ने पुजारी की मंदिर के अंदर ही हत्या कर दी और फरार हो गए थे. घटना सिविल लाईन थाना इलाके की है. 

बृहस्पतिवार की रात मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाके के रामगंगा नदी किनारे स्थित मंदिर के पुजारी की हत्या कर आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे. अगवानपुर पुलिस चौकी इलाके में भटावली गांव के पास रामगंगा नदी किनारे स्थित प्राचीन मंदिर परिसर का था. घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस के साथ ही एसएसपी हेमराज मीणा भी मौके पर पहुंच गए थे. इस दौरान एसएसपी ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड और डायल 112 को भी मौके पर बुलाने को कॉल किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस ने इस घटनाक्रम का खुलासा किया है. 

एसएसपी हेमराज मीणा के मुताबिक घटना के बाद से ही खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया था. पूछताछ के लिए संदिग्ध दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया था. जानकारी मिली थी कि यही दो लोग परम कीर्ति उर्फ संजय डांसर और कांति उर्फ बंटी सिविल लाइन मोरा की मिलक के रहने वाले देर रात पुजारी से मुलाकात करने आए थे. 

आरोपियों ने पैसों के लिए की थी हत्या
एसएसपी ने बताया की ये दोनों अक्सर बाबा की सेवा किया करते थे. साथ ही बाबा मुन्ना लाल पुरी के साथ भांग और चरस पिया करते थे. जबकि अक्सर बाबा मालिश और सेवा करने की एवज में रुपए दिया करते थे. जिससे ये दोनो आरोपी शराब और अन्य नशा किया करते थे. जबकि घटना वाली रात बाबा ने काम करवाने की एवज में रुपए नही दिए जिसकी वजह से दोनो आरोपी गुस्सा हो गए और एक आरोपी ने बाबा का हाथ पकड़ लिए जबकि दूसरे साथी ने दाहिने हाथ से बाबा की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दे डाला और मंदिर के गेट को बाहर से ताला डालकर फरार हो गए थे.

आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म
एसएसपी ने बताया की दोनो ही आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. उन्होंने बताया की आरोपियों को बाबा का पैसा न देना और दोनो की नशे की लत ने बाबा की हत्या की वजह बनी. फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल फोन और ताले की चाबी बरामद की है. पुलिस ने पुजारी की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: Allahabad University पर लगा 50 हजार का जुर्माना, हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनाया फैसला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget