एक्सप्लोरर

Moradabad News: इकरा हसन पर करणी सेना नेता ने की टिप्पणी तो भड़के सपा नेता, कहा- ये बर्दाश्त नहीं'

Moradabad News: करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह ने अपने फेसबुक पर इकरा हसन को लेकर कमेंट किया है. जिस पर सपा के नेता भड़क उठे हैं और गिरफ्तारी की मांग की है.

समाजवादी की कैराना लोकसभा सासंद इकरा हसन को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने अपने फेसबुक पेज पर बेतुकी बातों को लिखकर और वीडियो के जरिए शेयर किया है. जिस पर अब सियासत तेज हो गई है. इसी बीच मुरादाबाद से सपा के पूर्व सांसद एसटी और वर्तमान सांसद रूचि वीरा ने मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा द्वारा सपा सांसद इकरा हसन पर की गई आपत्तिजनक टिप्णी पर पूर्व सांसद और सपा नेता डॉ एस टी हसन ने कहा कि सरकार को इस बदतमीज के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए इकरा हसन एक सम्मानित सांसद हैं उनके बारे में ऐसी अशोभनीय टिप्णी हमारी तहजीब के खिलाफ है.

एसटी हसन ने क्या कहा
सपा के पूर्व सासंद ने इस मामले पर आगे बात करते हुए कहा कि ऐसे बेलगाम गुण्डे पर कड़ी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए. शासन प्रशासन या तो इस से डर रहा है या जानबूझकर इस पर कोई एक्शन नही कर रहा है. सांसद का प्रोटोकॉल तोड़ा जा रहा है और सरकार खामोश बैठी है आखिर क्यों?

पहले एक एसडीएम बदतमीजी करता है और अब ये आखिर इकरा हसन को निशाना क्यों बनाया जा रहा है. ये सब हिन्दू मुस्लिम कर वोट का धुर्वीकरण करने की कोशिश है. अगर कोई इस आदमी की छोटी बहन के बारे में कहेगा तो फिर ये आदमी क्या करेगा? 

एसटी हसन ने इकरा हसन को बताया छोटी बहन
एसटी हसन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इकरा हसन हमारी छोटी बहन की तरह है. ओवीसी साहब के बारे में भी कहा गया हम आपस में भाई बहन हैं और हम हिन्दू बहनों का भी सम्मान करते हैं वो हमें राखी बांधती हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन बेहिस हो गया है सुप्रीम कोर्ट और संसद को इसका संज्ञान लेना चाहिए.

वर्तमान सांसद रूचि वीरा ने क्या कहा?
मोहर्रम कांवड़ यात्रा और इकरा हसन पर करणी सेना नेता की अभद्र टिप्णी पर सपा सांसद रुचि वीरा ने योगी सरकार को घेरा और कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए मुख्यमंत्री को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ये शोभा नहीं देती उन्हें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए ये देश हम सब का है लेकिन हम हर रोज़ देख रहे हैं कि कभी किसी का होटल तोड़ा जा रहा है कभी किसी के साथ मारपीट की जा रही है धार्मिक आयोजन शांति से होने चाहिए. 

उन्होंने कहा कि हमारी सांसद इकरा हसन के बारे में तो टिप्णी की गई है वह नाकाबिल ए बर्दाश्त है हम इसका विरोध करते हैं किसी लड़की के बारे में ऐसी बात कहना बिल्कुल गलत है इस अभद्र बयान पर सरकार को संज्ञान लेते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए इकरा हसन एक सांसद हैं और किसी की बहन बेटी हैं .

एडीएम पर भी बरसी रूचि वीरा
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि वह करणी सेना के नेता और उस एडीएम पर लगाम लगाए जिन्होंने इकरा हसन पर टिप्णी की है. मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयवीर यादव ने इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्णी करने वाले करणी सेना के नेता पर कार्यवाही के लिए पुलिस में शिकायत कर दी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget