एक्सप्लोरर

'आजम खान के नेतृत्व में हुआ सबसे शानदार कुंभ', सपा सांसद रुचि वीरा ने BJP पर साधा निशाना

UP Politics: सपा सांसद रुचि वीरा ने वक्फ संपत्तियों की जांच के विषय पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिसका पहले से सरकारी रिकॉर्ड मौजूद है, उसकी जांच कराने की अब क्या जरूरत है.

Moradabad News Today: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने भारतीय जनता पार्टी पर महाकुंभ के आयोजन में राजनीतिकरण करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कुंभ कोई नई चीज नहीं है, इसके पहले भी आदि अनादि काल से कुंभ आयोजित होता रहा है.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी सांसद रुचि वीरा ने कहा कि जो भी सरकार होती है, उसकी यह जिम्मेदारी होती है कि वो इसके लिए अच्छे से आयोजन करे. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में ऐसा करके बीजेपी कोई नया काम नहीं कर रही है. 

वक्फ संपत्ति की जांच पर क्या कहा?
सांसद रुचि वीरा ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सरकार में आजम खान के नेतृत्व में भी कुंभ बहुत अच्छे से ढंग से हुआ था, जिसकी आज तक तारीफ होती है. इस दौरान उन्होंने वक्फ संपत्तियों की जांच को लेकर कहा, "जिसका पहले से सरकारी रिकॉर्ड मौजूद है, उसकी जांच कराने की अब क्या जरूरत है. वह तो सरकारी रिकॉर्ड में पहले से दर्ज है."

महाकुंभ को लेकर बड़ा दावा
सपा सांसद रुचि वीरा आज मुरादाबाद में सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात कर रही थीं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी तक का सबसे शानदार कुंभ का आयोजन सपा की सरकार में मोहम्मद आजम खान के नेतृत्व में हुआ था, वो आयोजन इतना सुव्यवस्थित था कि उसकी मिसालें आज तक दी जाती हैं. 

सांसद रुचि वीरा ने कहा कि बीजेपी महाकुंभ के आयोजन का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जबकि यह लोगों की आस्था का विषय है. वक्फ संपत्ति को लेकर रुचि वीरा ने कहा, "वक्फ का जिक्र कुरान शरीफ में भी है, ये भूमि समाज के लोगों के लिए दान दी गई है. इसका इस्तेमाल सभी कर सकते हैं."

'पीएम पीटते रहते हैं अपना ढिंढोरा'
मुरादाबाद सपा सांसद ने कहा, "ऐसा कहीं नहीं है कि वक्फ की जमीन का इस्तेमाल सिर्फ किसी एक धर्म के लोग ही कर सकते हैं." उन्होंने आगे कहा, "हर सरकार का काम होता है कि वह समाज की बेहतरी के लिए काम करे. देश को आगे लेकर जाए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही अपना ढिंढोरा पीटते रहते हैं. ये तो अपने मुंह मियां मिट्ठू बनना हुआ."

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में शीतलहर का कहर जारी, 8वीं तक के स्कूलों में 16 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget