एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में शीतलहर का कहर जारी, 8वीं तक के स्कूलों में 16 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान

Moradabad School News: मुरादाबाद में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है. इसकी वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया है.

Moradabad News Today: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. ठंड और शीतलहर के मद्देनजर मुरादाबाद जिला प्रशासन ने 8वीं तक सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान किया है. इस दौरान दौरान परिषदीय स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे. 

मंगलवार (14 जनवरी) को जारी आदेश में मुरादाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने शीतलहर को देखते हुए 16 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. बीएसए का आदेश 8वीं कक्षा तक के स्कूलों पर लागू होगा. आदेश के अनुसार, परिषदीय स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल भी इस अवधि में बंद रहेंगे.

15-16 जनवरी को रहेगी छुट्टी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने शीतलहर के मद्देनजर मुरादाबाद जिले में संचालित कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूलों में 15 जनवरी और 16 जनवरी को अवकाश घोषित किया है. इस अवधि में सभी बोर्ड के आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी 15 और 16 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है. 

विंटर ब्रेक दो दिन बढ़ी
बता दें, मुरादाबाद में लगातार शीतलहर की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. लगातार बढ़ रही सर्दी की वजह से छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने में कापी दिक्कत हो रही थी. हालांकि, सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक विंटर ब्रेक था, ये छुट्टियां आज खत्म हो रही थीं. इसके बाद कल यानी बुधवार से स्कूल खुलने थे. इससे पहले ही बीएसए ने 2 दिन की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. 

आज यानी मंगलवार को भी मुरादाबाद में शीतलहर और ठंडक का प्रकोप देखने को मिला. इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. लोग ठंड से बचाव के लिए घरों में दुबके रहे जबकि कई जगहों पर लोग अलाव तापते हुए नजर आए. आज मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बुधवार को भी ठंडक राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं चंद्रभान पासवान? जिन पर मिल्कीपुर चुनाव में BJP ने जताया भरोसा, अजीत प्रसाद के लिए आसान नहीं होगी राह!

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Embed widget