एक्सप्लोरर

Jaya Prada News: एक्ट्रेस जया प्रदा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 20 दिसंबर को होगी सुनवाई, जानें क्या है मामला

UP News: मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने अभद्र टिप्पणी मामले में फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. 20 दिसंबर तक कोर्ट में पेश होने के आदेश हैं.

Moradabad News: मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. अदालत ने अभद्र टिप्णी मामले में जया प्रदा को अपना बयान देने के लिए बुधवार को कोर्ट में हाजिर के लिए कहा था. लेकिन वह हाजिर नहीं हुईं, जिसके बाद अदालत ने एक बार फिर उनके खिलाफ ग़ैर ज़मानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 20 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं.  

लोकसभा चुनाव के दौरान का मामला 
2019 लोकसभा चुनाव के बाद मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में एक समान समारोह आयोजित किया गया था. जिसमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खान के स्वागत भाषण में बोलते हुए मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी. जिस पर रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने सपा नेता आज़म खान, सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन, सपा नेता अब्दुल्लाह आजम, संभल के सपा नेता फ़िरोज़ खान, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर खान के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में केस दर्ज कराया था.

20 दिसंबर को होगी सुनवाई
इस मामले की सुनवाई मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है. विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल बिश्नोई ने बताया कि बुधवार को इस मामले में जयप्रदा को कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने थे, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं. अदालत ने जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. अब इस मामले में 20 दिसंबर को सुनवाई होगी.

आचार संहिता उल्लंघन मामले में चल रही कार्रवाई
MP MLA कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में भी जया प्रदा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. कोर्ट ने इससे पहले चार बार गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. कोर्ट ने रामपुर एसपी को पत्र लिखकर जया प्रदा गिरफ्तारी के आदेश दिये. उन पर लोकसभा चुनाव 2019 प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला केसरी थाना और स्वार थाने में दर्ज हुआ था.

ये भी पढ़ें: Gorakhpur News: 15 दिसंबर से महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, सीएम योगी करेंगे अध्यक्षता

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget