एक्सप्लोरर

Moradabad News: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में लेखपाल निलंबित, अश्लील मैसेज भेजकर करता था परेशान

UP News: यूपी के मुरादाबाद में लेखपाल महिला को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किया करता था. जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को कर दी. महिला की शिकायत पर आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिलारी तहसील के एक गांव की महिला तहसील में अपनी समस्या लेकर लेखपाल के पास गई थी जहां लेखपाल ने उसकी समस्या का समाधान करने की बजाय उस से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फिर साथी लेखपाल के साथ मिलकर महिला को अश्लील मैसेज भेजने लगे. महिला ने ललित गौतम और शमशाद नाम के दो लेखपालों सहित चार आरोपियों पर छेड़खानी और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. वहीं एसडीएम बिलारी ने लेखपाल ललित गौतम को निलंबित कर दिया है.

मुरादाबाद की तहसील बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बिलारी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़ित महिला का आरोप है, करीब एक माह पहले वह अपनी रिश्ते की चाची के साथ जमीन के विवाद का समाधान कराने के लिए रामपुर पट्टी हलके के लेखपाल ललित गौतम से मिलने बिलारी तहसील में गई थी. इस दौरान लेखपाल ललित और पड़ोसी हलके के लेखपाल शमशाद ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया. महिला के अनुसार आरोपी लेखपाल ने उसे फोन किया और जमीनी विवाद का समाधान कराने का भरोसा दिलाया. 

महिला को अश्लील मैसेज भेजता था लेखपाल
लेखपाल ललित ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर भूमि के मामले का समाधान करने के लिए अपने कमरे पर बुलाया. साथ ही रुपये लेकर अकेली ही आने को कहा. महिला के अनुसार जब वह लेखपाल ललित के कमरे में पहुंची तो वहां लेखपाल शमशाद व उनके दो सहयोगी भी मौजूद थे. महिला का आरोप है कि दोनों लेखपालों ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया. दोनों उसके साथ छेड़खानी करने लगे. किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई. आरोप है कि इसके बाद दोनों लेखपालों ने उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. 

लेखपालों के दोनों सहयोगियों ने भी उसे धमकी दी. कहा कि लेखपाल जो कह रहे हैं. वह करो नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. पीड़ित महिला ने लेखपालों द्वारा की गई कॉल की रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप पर की गई चेटिंग भी पुलिस को दी है. पुलिस ने बिलारी तहसील के रामपुर पट्टी हलके में तैनात लेखपाल ललित गौतम, लेखपाल शमशाद हुसैन व दो सहयोगियों  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. एसडीएम बिलारी मनी अरोड़ा ने बताया कि महिला ने जन सुनवाई में शिकायत की थी. महिला की शिकायत पर आरोपी लेखपाल ललित गौतम को मेरे द्वारा निलंबित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: AMU के डॉ. फारूक डार को मिला DG पुरस्कार, NCC के महानिदेशक ने किया उन्हें सम्मानित

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget