एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: भीषण सड़क हादसा, 3 छात्रों और 2 मासूम बच्चों की हुई मौत, तेज रफ्तार बाइक ने ली जान

UP News: मुरादाबाद में 2 सड़क हादसों में तीन छात्रों और 5 मासूम बच्चों सहित पांच की दर्दनाक मौत हो गई. पहले हादसा बाइक के अनियंत्रित होने के चलते 3 युवकों की मौत हो गई. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दो सड़क हादसों में तीन छात्रों और दो मासूम बच्चों सहित पांच की दर्दनाक मौत हो गई. पहला हादसा पाकबड़ा थाना इलाके में उस वक्त हुआ जब तीन छात्र बाइक से अपने घर जा रहे थे. तभी लौधीपुर राजपूत के पास सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. 

दूसरा हादसा भोजपुर थाना इलाके में हुआ जहां एक मोटर साईकिल पर दो महिलाएं दो मासूम बच्चे और एक युवक जा रहे थे, की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिस से दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों महिलाएं और बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने शवो का पंचनामा भर कर उन्हें पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. 

तीनों युवक के पास हेलमेट न होने से सिर में लगी चोट
जनपद अमरोहा के डिडौली क्षेत्र के गांव हसनपुर कला निवासी शोभित, अमित और शिवा तीनों मुरादाबाद के आइएफटीएम यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे. तीनों किसी काम से बाइक से जा रहे थे. जैसे ही वह पाक बड़ा थाना इलाके में लौधीपुर राजपूत के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई. तीनों के पास हेलमेट नहीं होने के चलते सिर में गंभीर चोट आई, इससे तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. 

घटना की जनकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंच गए है. दूसरा हादसा भोजपुर थाना क्षेत्र में सिरसवां दोराहे के पास हुआ. जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में 2 बच्चों की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे, इसके बाद कार भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. रामपुर जिले के लाम्बाखेड़ा टांडा निवासी मोनिस बाइक चला रहा था. बाइक पर उसकी बहन शाहीन और भाभी मोमीना, छह माह का भांजा माही और डेढ़ साल की भतीजी जुमैरा भी सवार थे. 

सिरसवां दोराहे से गुजरते वक्त पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे शाहीन की गोद में बैठा छह माह का माही और मोमीना की गोद में बैठी डेढ़ साल की जुमैरा सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना में शाहीन के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि मोमीना और मोनिस को भी गंभीर चोटें आई. 

कार चालक की तलाश में पुलिस 
हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे खाई में पलट गई, चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा. पुलिस ने दोनों मासूम बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं, फरार कार चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है. 

यह भी पढ़ें- हापुड़ हत्याकांड में डिस्ट्रिक कोर्ट ने आरोपियों को दी आजीवन कारावास की सजा, तत्कालीन कोतवाल पर कार्रवाई के निर्देश

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget