एक्सप्लोरर

Moradabad Suicide: मुरादाबाद में पंखे से लटकता मिला फैशन डिजाइनर का शव, खुदकुशी से पहले वायरल किया वीडियो, कही ये बात

Moradabad Suicide: पिता चंद्र प्रकाश नारंग ने कहा जब से वो मुंबई से घर वापस आई, तब से काफी परेशान थी. रात को हम सबने साथ मिलकर खाना खाया, इसके बाद वो कमरे में सोने चली गई.

Moradabad Fashion Designer Suicide: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में एक फैशन डिजाइनर (Fashion Designer) का शव संदिग्ध हालत में उसके ही बेडरूम से मिला है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. थाना सिविल लाइंस इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पिता का कहना है कि वो होली पर मुंबई से घर आई थी, उसके बाद वापस नहीं गई.  

मृतका मुस्कान के पिता चंद्र प्रकाश नारंग ने कहा जब से वो मुंबई से घर वापस आई है, तब से वो काफी परेशान थी. रात को हम सबने साथ मिलकर खाना खाया, इसके बाद वो कमरे में सोने चली गई थी, शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक मुस्कान के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब परिवार के लोग काफी देर तक कमरे के बाहर से मुस्कान को आवाज लगाते रहे, जब कोई जवाब नही मिला तो परिजनों ने बुरी आशंका के चलते जब खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो मुस्कान का शव पंखे से लटकता हुआ नज़र आया.

अक्सर किसी बात से परेशान रहती थी मुस्कान

पिता ने कहा कि मुंबई से आने के बाद वो परेशान नजर आती थी, तो अक्सर हम लोग उसे समझाते तो वो नॉर्मल हो जाती थी. रात में भी ऐसी कोई बात नहीं थी. गुरुवार रात को रोज की तरह ही मुस्कान ने पूरी फैमिली के साथ खाना खाया. कुछ देर आपस में सभी लोगों ने बातें की. इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. हमारे मन में इस बात का एहसास भी नहीं था कि उसके मन में आत्महत्या जैसा कोई ख्याल चल रहा है. सुसाइड से पहले मुस्कान ने एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें लोगों सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होने के ताने देने का आरोप लगाया है. 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

फैशन डिजाइनर की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक चंद्रप्रकाश नारंग बिजनेसमैन हैं और डिस्पोजिबल क्रोकरी के बडे़ कारोबारियों में शुमार हैं. नारंग की 3 बेटी और एक बेटा है. मुस्कान सबसे बड़ी थी, मुस्कान ने दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और उसके बाद वो मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर की जॉब करने लगी थी.

एसपी सिटी अखिलेश सिंह भदौरिया  ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है. युवती के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना- 'जनता का ध्यान भटकाने के लिए CM तमंचे की बात...'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget