एक्सप्लोरर

UP: मुरादाबाद में हर्षित ठाकुर हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ और कांबिंग में 5 आरोपी गिरफ्तार

Moradabad News: हर्षित ठाकुर ने नगर निगम में दुकान दिलाने के लिए अभिषेक सैनी से पांच लाख रुपये लिए थे,लेकिन उसे दुकान नहीं मिली.जब हर्षित ने रुपये वापस मांगे, तो अभिषेक ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नगर निगम के डूडा कर्मचारी हर्षित ठाकुर (30) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ में टांग में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों को कांबिंग ऑपरेशन के जरिए दबोचा गया.

हर्षित ठाकुर की हत्या नगर निगम में दुकान दिलाने के नाम पर लिए गए पांच लाख रुपये के विवाद में की गई थी.

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि हर्षित ठाकुर  मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर-10 निवासी महेंद्र सिंह का इकलौता बेटा था. वह डूडा में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था. बुधवार रात (27 अगस्त)  को वह अपने दोस्त आकाश मिश्रा को उसके घर प्रकाश नगर, लाइन पार में छोड़कर घर लौट रहा था.

बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे, घर से महज 500 मीटर की दूरी पर खड़ी वर्ना कार में हर्षित की लाश मिली. उसकी गर्दन के पास गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला है कि हर्षित ठाकुर ने नगर निगम में दुकान दिलाने के लिए अभिषेक सैनी से पांच लाख रुपये लिए थे, लेकिन उसे दुकान नहीं मिली. जब हर्षित ने रुपये वापस मांगे, तो अभिषेक ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया. इसी विवाद को लेकर अभिषेक और उसके साथियों ने हर्षित की हत्या की साजिश रची.

पुलिस ने शुक्रवार रात को मुठभेड़ और कांबिंग ऑपरेशन के जरिए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • अभिषेक सैनी, मझोला के गायत्री नगर निवासी
  • शुभम ठाकुर, बुद्धि विहार निवासी
  • वासित, गलशहीद के असालतपुरा निवासी
  • अनमोल जाटव, मझोला के खुशहालपुर निवासी
  • राहुल पांडेय, शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के कस्बा बंडा निवासी

मुठभेड़ के दौरान शुभम ठाकुर और वासित के पैर में गोली लगी, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget