एक्सप्लोरर

'शोर मचाना है तो विधानसभा जाओ', बीजेपी विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच तीखी बहस

Moradabad News: इस बैठक में बीजेपी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अधिकारियों की अनुपस्थिति और विकास कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर बैठक में बात छेड़ दी थी, जिसके बाद विवाद हुआ.

UP News: मुरादाबाद जिला पंचायत की बैठक के दौरान दो बीजेपी के बड़े नेता आमने-सामने आ गए. जिला पंचायत अध्यक्ष शेफाली सिंह और कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई. इस बैठक के बीच विधायक के बोलने पर भड़की जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली  सिंह ने कहा ये कोई विधानसभा नहीं अगर आपको शोर मचाना है तो यहां नहीं विधानसभा में जाकर मचाओ.

कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह द्वारा बैठक में कुछ मुद्दे उठाए गए थे जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष भड़क गईं और विधायक को खरी-खोटी सुनाने लगीं. जिस पर बीजेपी के बाकी नेताओं ने दोनों को शांत कराया. अब दोनों की तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल बीजेपी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अधिकारियों की अनुपस्थिति और विकास कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर बैठक में बात छेड़ दी थी जिसके बाद विवाद हुआ और वहां मौजूद बीजेपी के बड़े नेताओं को बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा.

बैठक में बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था- रामवीर सिंह

अब वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि वहां हमने जनता से जुड़े हुए मुद्दे उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों से परिचय करने ओर जनता की समस्याओं को बताने के लिए बात की थी. जनता की बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं थी लेकिन वहां बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था. लोक निर्माण विभाग (PWD) का कोई अधिकारी वहां मौजूद नहीं था. सड़कों की समस्या किसको बताई जाती, इसलिए हमने कहा था कि अधिकारी कहां हैं.

सिर्फ समाजवादी के विधायकों के काम होंगे- रामवीर सिंह

बीजेपी विधायक ने कहा कि ऐसे ही अनेक विभाग के अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे. हमने इसी बारे में बैठक में कह दिया था तो जिला पंचायत अध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर दिया. जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा आप पदेन सदस्य हैं आपको बोलने का कोई अधिकार नहीं है, जो भी कहना है विधानसभा में कहें. इसके  साथ ही कुछ लोग ऐसे भी है जो मुझे विवादों में फांसना चाहते हैं. बीजेपी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि यहां सिर्फ समाजवादी के विधायकों के काम होंगे हमारा कोई काम नहीं होगा.

अब औरंगजेब विवाद में बाबा रामदेव की एंट्री, योग गुरू ने क्रूर शासक बताते हुए सुना दी खरी-खरी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget