एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: IIT की छात्रा ने भाई संग मिलकर प्रेमी का सिर किया तन से जुदा, ब्लैकमेलिंग पर दी खौफनाक सजा

Moradabad Murder Case: मुरादाबाद पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. वारदात में शामिल एक महिला आरोपी आईआईटी की छात्रा है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Moradabad News Today: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां IIT में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में अपने प्रेमी का सर तन से जुदा कर दिया. इस घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रा ने प्रेमी को जंगल में मिलने के लिए बुलाया था. यहां उसके साथ उसका भाई और उसका दोस्त पहले से मौजूद थे, जैसा ही युवक मौके पर पहुंचा प्रेमिका और उसके भाई के दोस्त ने उसका हाथ पकड़ लिया और भाई ने चाकू निकालकर उसका सिर तन से जुदा कर दिया. 

9 अक्टूबर से लापता था मृतक
हत्या करने करने के बाद तीनों ने मृतक के शव से कपड़े उतार लिए. इतना ही नहीं उन्होंने पहचान छिपाने के लिए कटा हुआ सिर घटना स्थल से 2 किलोमीटर दूर एक डम्पिंग ग्राउंड में फेंक दिया और मृतक के कपड़ों पर पेट्रोल डाल कर जला दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए.

मुरादाबाद के एसपी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि एक अज्ञात सिर कटा शव रामपुर जनपद के सैफनी गांव में जंगल में पड़ा मिला था. अज्ञात शव के बारे में जांच करने पर पता चला कि मृतक का नाम सोनू है, जो बीते माह 9 अक्टूबर से घर से लापता है. परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए मृतक की प्रेमिका मेहनाज और उसके भाई सद्दाम पर हत्या का शक जताया.

परिजनों ने प्रेमिका पर जताया था शक
एसपी सुभाष चंद्र गंगवार बताया कि परिजनों ने दोनों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था. जांच के बाद पुलिस ने मेहनाज और उसके भाई सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने हत्या में रिजवान नाम के एक और व्यक्ति के शामिल होने का खुलासा किया.  

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी सद्दाम ने बताया कि उसकी बहन ITI की छात्रा है. सद्दाम ने बताया कि उसकी बहन की सोनू से जान पहचान थी. सोनू ने उसकी बहन के साथ कुछ फोटो अपने फोन में खींचे थे. सोनू इन फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसकी बहन मेहनाज को परेशान कर रहा था. 

धोखे से बुलाकर की हत्या
सद्दाम के मुताबिक, इसकी जानकारी मिलने पर उसने अपनी बहन के साथ मिलकर सोनू से छुटकारा पाने की प्लानिंग बनाई. इसमें सद्दाम ने अपने दोस्त रिजवान को भी शामिल कर लिया और मेहनाज से फोन करा कर सोनू को बुलवाया. मेहनाज सोनू को बहाने से गन्ने के खेत में ले गयी.

मौके पर पहुंचते ही मेहनाज, सद्दाम और रिजवान ने मिलकर सोनू के हाथ पैर बांध दिए और फिर उसका सिर तन से जुदा कर दिया. पुलिस ने सोनू की हत्या के मामले में उसकी प्रेमिका मेहनाज, उसके भाई सद्दाम और रिजवान को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.  

ये भी पढ़ें: पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा पर हुए बस हादसे पर उत्तराखंड DGP का बड़ा दावा, जानें क्या कुछ कहा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget