एक्सप्लोरर

पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा पर हुए बस हादसे पर उत्तराखंड DGP का बड़ा दावा, जानें क्या कुछ कहा?

Uttarakhand Bus Accident: पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा आज एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं.

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड के पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा पर रामनगर कूपी के पास सोमवार (4 नवंबर) को सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई. इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू की टीमें भी मौके पर पहुंच गई, इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

इस घटना को लेकर उत्तराखंड डीजीपी अभिनव अरोड़ा ने बड़ी अपडेट दी है. उन्होंने बताया कि इस बस में 45 से 50 लोग सवार थे. घटना स्थल जनपद मुख्यालय से 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डीएम अल्मोड़ा और एसएसपी मौके के लिए रवाना हो गए इसके अलावा रामनगर से टीमें घटना स्थल पर पहुंची. मेडिकल टीम को भी अलर्ट किया गया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
डीजीपी अभिनव अरोड़ा के मुताबिक, मौके पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. निश्चित रूप से यह घटना गंभीर है. उन्होंने बताया कि पूरी उत्तराखंड पुलिस, हमारे सभी संसाधन इस समय बचाव और राहत की कार्रवाई में जुटे हुए हैं.

दरअसल, सोमवार को एक बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी. जब यह बस पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा के नजदीक पहुंची, इसी दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस बस में महिलाएं बच्चे समेत लगभग 50 लोग सवार थे. इस घटना में अब तक कई लोगों के मारे जाने की खबर है. 

'घायलों का इलाज सरकार की प्राथमिकता'
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बस दुर्घटना में घायल लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि उनके सरकार की प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज है, इसके लिए अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं. 

सीएम धामी ने कहा, "बहस गहरी खाई में गिरने से कई लोगों की जान चली गई है. हादसे में कई लोग घायल है, उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. सभी अधिकारियों को भी पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं."

सीए धामी ने दिए जांच के आदेश
घटना को लेकर सीएम धामी ने आग कह, "पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. अगर अधिकारी लापरवाही करते पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी." 

उन्होंने कहा, "इस घटना से जुड़े लोगों को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं. इस घटना की मुख्य सचिव निगरानी कर रही है. सरकार घायलों के साथ मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है." 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में 36 मौतों की जांच के आदेश, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, अधिकारी निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget