एक्सप्लोरर

UP News: पत्नी और ससुराल वालों से परेशान सिपाही ने की आत्महत्या, खुद को सरकारी राइफल से मारी गोली

Moradabad News: मुरादाबाद के कोतवाली नगर में तैनात एक सिपाही का उसकी पत्नी और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था. परिवार वालों का कहना है कि पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर सिपाही ने आत्महत्या कर ली है.

Moradabad Constable Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सीओ कोतवाली नगर के एक सिपाही ने खुद को सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि सिपाही का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और वह तनाव में रहता था. मृतक सिपाही के पिता हापुड़ पुलिस में तैनात हैं और उनका बेटा मुरादाबाद पुलिस में तैनात था. बेटे की मौत से परिजनों में शोक है.

मुरादाबाद में सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह (Desh Deepak Singh) के हमराह कांस्टेबल अजीत कुमार (Ajit Kumar) ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अजित कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे. सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि नागफनी क्षेत्र में अजित कुमार (25 साल) किराए का मकान लेकर रहते थे. रात में वो ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब 11 बजे घर चले गए थे. देर रात उन्होंने खुद को लाइसेंसी रायफल से गोली मार ली. फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. तब पुलिस को घटना की जानकारी हुई.

कुछ दिन पहले ही हुआ था ट्रांसफर

सीओ का कहना है कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि अजित कुमार का अपनी पत्नी चंचल और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था. अजीत कुमार मुजफ्फरनगर के मोवपुर का रहने वाला था.परिजनों ने बताया कि अजीत की भर्ती 2019 में हुई थी. पहले वो पीएसी में था. लेकिन पत्नी के दबाव की वजह से वो सिविल पुलिस में आ गया था. अजीत के पिता पवन कुमार हेड कांस्टेबल हैं. उनकी तैनाती इन दिनों हापुड़ में है. अजीत का बड़ा भाई अनुज गाजियाबाद लोनी में पटवारी है. अजीत के पिता पवन कुमार ने बताया कि अजीत की शादी करीब डेढ़ साल पहले बागपत के जौनमाना गांव निवासी चंचल के साथ हुई थी. अजीत का ट्रांसफर कुछ समय पहले ही गाजियाबाद से मुरादाबाद के लिए हुआ था. उसे यहां सीओ कोतवाली का हमराह बनाया गया था. उसने नागफनी थाना क्षेत्र में नट बाबा मठ मंदिर के पास राकेश कुमार वर्मा के मकान में किराए पर रूम लिया था.

शादी के बाद रहता था परेशान

पवन कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही उनका बेटा परेशान था. पत्नी चंचल और सास-ससुर उसे लगातार परेशान करते थे. पत्नी 9 माह पहले सारा सामान लेकर मायके चली गई थी. बार-बार कोशिश करने के बाद भी वो लौटकर आने को तैयार नहीं थी. पत्नी के कहने पर ही वो पीएसी छोड़कर सिविल पुलिस में आ गया था. मृतक के पिता पवन कुमार ने बताया कि बहू चंचल उनके बेटे को परेशान कर रही थी. कहती थी, अपने मां-बाप और भाई को छोड़ दे. पूरे परिवार से कोई मतलब मत रख. इसकी वजह से अजीत कुमार हमेशा डिप्रेशन में रहता था.

पवन कुमार ने बताया कि उनके बेटे अजीत को उसकी सास बहुत धमकाती थी. वो कहती थी- दूसरा जमाई ढूंढ लिया है, तेरी तो टांगें चीर दूंगी. बहू चंचल भी आए दिन तलाक की धमकी देती थी. इसकी वजह से सिपाही अजीत कुमार तनाव में था. परिवार का कहना है कि उनके बेटे ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या की है. पुलिस ने सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट में सुनवाई, ASI को रिपोर्ट सौंपने के लिए मिला 17 नवंबर तक का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
Amarnath Yatra 2026: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget