एक्सप्लोरर

पकड़े गए तो प्रेमिका से बंधवाएंगे प्रेमी को राखी, वेलेंटाइन डे पर बजरंग दल का ऐलान

Moradabad News: बजरंग दल ने प्रेमी जोड़ों को वेलेंटाइन डे ना मनाने की चेतावनी दी है. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोई प्रेमी जोड़ा पकड़ा जाएगा तो प्रेमिका से प्रेमी को राखी बंधवाई जाएगी.

Valentine Day: मुरादाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रेमी जोड़ों को वेलेंटाइन डे (Valentine Day) नहीं मनाने की चेतावनी दी है. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने ऐलान किया है कि यदि 14 फरवरी को कोई प्रेमी जोड़ा शहर के किसी भी होटल, रेस्त्रां, मॉल या पार्क आदि में वेलेंटाइन डे मनाते पकड़ा गया तो प्रेमिका से ही प्रेमी को राखी बंधवा दी जाएगी. राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि 14 फरवरी के दिन अगर कोई भी प्रेमी युगल सिनेमाघर, मॉल, कॉफी शॉप, कैफे, होटल, रेस्टोरेंट और पार्क आदि में घूमते हुए मिला तो राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता लड़की से उसके साथ वाले लड़के को हाथ में राखी बंधवाएंगे. 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने दावा किया है कि राष्ट्रीय बजरंग दल की 12 टीमें 14 फरवरी को शहर में प्रेमी जोड़ों की तलाश में घूमेंगी. रोहन सक्सेना ने कहा कि, जहां भी लड़का और लड़की साथ दिखेंगे, वहीं लड़की से लड़के को राखी बंधवाई जाएगी. रोहन ने कहा कि यह देश भारतीय हिंदू संस्कृति के हिसाब से ही चलेगा. इस देश के अंदर किसी भी प्रकार से लव जिहाद या पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा नहीं देने दिया जाएगा.

पुलवामा शहीदों के नाम मनाए 14 फरवरी
राष्ट्रीय बजरंग दल पदाधिकारी ने कहा कि 14 फरवरी का दिन मनाना ही है तो पुलवामा हमले में शहीद हुए उन वीरों के लिए मनाया जाए जो पुलवामा में शहीद हुए थे. इसके अलावा इस दिन को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में भी मनाया जा सकता है. रोहन सक्सेना ने कहा कि यदि प्रेमी जोड़े शहर में वेलेंटाइन डे मनाने निकलेंगे तो बजरंग दल के कार्यकर्ता उन्हें सबक सिखाने के लिए सड़क पर मौजूद होंगे. 

इसके लिए राष्ट्रीय बजरंग दल की मुरादाबाद महानगर के अंदर 12 टीमें नियुक्त कर दी गई हैं. ये टीमें मुरादाबाद में 12 के 12 प्रखंडों में घूमेंगी और ऐसे प्रेमी जोड़ों को पकड़ कर राखी बंधवाने का कार्य करेंगी. रोहन ने कहा कि मुरादाबाद शहर की नहीं बल्कि मुरादाबाद जिले के छोटे-छोटे कस्बों में भी 20 टीमें लगाई गई हैं.

ये भी पढ़ें: New Income Tax बिल क्यों ला रही है केंद्र सरकार? अखिलेश यादव ने बता दी वजह!

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी सरकार के कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी सरकार के कैबिनेट के बड़े फैसले
प्रयागराज में स्कूल के पास बने रहे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर अंतरिम रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
प्रयागराज में स्कूल के पास बने रहे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर अंतरिम रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में सांड का कारनामा, गोदाम की छत पर चढ़ा; रेस्क्यू के दौरान गिरा धड़ाम
मुजफ्फरनगर में सांड का कारनामा, गोदाम की छत पर चढ़ा; रेस्क्यू के दौरान गिरा धड़ाम
UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget